नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन बीरबल खोसला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने मंगलवार,12 सितंबर की शाम 5:30 बजे मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. 84 साल के कॉमेडियन बढ़ती उम्र से जुड़ी कई बीमारियां झेल रहे थे. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हर कोई सदमे में है.
यह भी पढ़ें- iPhone 14 Vs iPhone 15: Apple ने लॉन्च की आईफोन 15 सीरीज, जानें कीमत और शानदार फीचर्स, 14 सीरीज से कैसे है अलग
किस वजह से हुई मौत
बीरबल खोसला के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर मानो दूखों का पहाड़ टूट पड़ा हो. वहीं, उनके मौत के कारण के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. एक्टर के खास दोस्त और एक्टर राजकुमार कनौजिया ने बताया कि बीरबल खोसला को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं. उनके घुटने में काफी ज्यादा तकलीफ थी. राजकुमार कनौजिया के अनुसार बीरबल चल नहीं पाते थे. हालांकि, उन्हें पैसे की कोई कमी नहीं थी. बेटा के अलावा अब परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो कि अंधेरी के सात बंगला में रह रही हैं.
Supremely Talented #BirbalKhosla ji is no more... Irrepairable Loss 💔
— Girish Johar (@girishjohar) September 12, 2023
God Bless the departed soul & give strength to the family 🙏🏼🕉💐#RIP pic.twitter.com/W3kmwCFk5A
बीरबल खोसला का असली नाम
बीरबल के नाम से मशहूर कॉमेडियन का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था. उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों के क्रेडिट में उनका असली नाम ही जाया करता था. लेकिन बाद में एक्टर मनोज कुमार के सुझाव को मानकर उन्होंने अपना स्क्रीन नेम बीरबल रख लिया.
बीरबल खोसला की फिल्में
सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल ने साल 1967 में फिल्म 'उपकार' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद को कई हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में नजर आए. बीरबल ने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
कब होगा अंतिम संस्कार
एक्टर जॉनी लीवर ने ही इस बात की जानकारी दी है कि 13 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीरबल खोसला का बेटा सिंगापुर में रहता है और वह जब भारत आ जाएगा, उसके बाद ही शव को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा.