menu-icon
India Daily

Jammu Kashmir Avalanche: प्रकृति ने दिखाया रौद्र रूप, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जबरदस्त हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बुधवार को एक जबरदस्त हिमस्खलन की घटना हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

auth-image
Edited By: Sagar Bhardwaj
Jammu Kashmir Sonmarg Avalanche Video

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के सरबल में बुधवार को एक जबरदस्त हिमस्खलन हुआ. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हिमस्खलन का यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बर्फ की विशाल पहाड़ी खिसकती हुई नजर आ रही है. बर्फ की विशाल पहाड़ी देखते ही देखते एक सफेत पाउडर में तब्दील हो गई और धूल के समान आसमान में उड़ने लगी.

वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

जम्मू-कश्मीर में हुए इस हिमस्खलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसे संभवतः एक वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो में प्रकृति के रौद्र रूप को कैद किया गया है और दिखाया गया है कि कैसे हिमस्खलन के कारण हवा में सफेद पाउडर वाली बर्फ का एक विशाल बादल उठ गया.

उत्तराखंड में हुई थी हिमस्खलन से तबाही

वैसे तो हिमस्खलन एक सामान्य घटना है लेकिन बीते कुछ वर्षों में हिमस्खलन के मामलों में तेजी आई है. कई बार बर्फ की विशालकाय पहाड़ियों के धसकने से बड़े हादसे हो जाते हैं. 4 दिन पहले उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 46 लोग बचा लिए गए थे.

हिमस्खलनों की बढ़ती घटनाएं प्रकृति से छेड़छाड़ का भी संकेत हैं. इंसानी करतूतों से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. वातावरण में गरमी बढ़ रही है जिसकी वजह से बर्फीले पहाड़ तेजी से पिघल रहे हैं.