menu-icon
India Daily

INDIA Bloc Protest: 'मैं वोट बचाने के लिए कूदा', अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग से कूदने के बाद दिया बयान, देखें वीडियो में हाईवोल्टेज ड्रामा

अधिकारियों ने विपक्ष के मार्च को रोका तो इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश ने बैरिकेड फांद दिया. इसे लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि मैंने वोटों को बचाने के लिए बैरिकेड फांदा.

hemraj
INDIA Bloc Protest: 'मैं वोट बचाने के लिए कूदा', अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग से कूदने के बाद दिया बयान, देखें वीडियो में हाईवोल्टेज ड्रामा
Courtesy: Social media

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मार्च में पुलिस बैरिकेड में चढ़ने के बाद उससे छलांग दी. दरअसल जब अधिकारियों ने मार्च को रोका तो इसके बाद सपा प्रमुख ने बैरिकेड फांद दिया. इसे लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि मैंने वोटों को बचाने के लिए बैरिकेड फांदा.

सोमवार को इंडिया ब्लॉक की अगुवाई वाले विपक्ष के नेता जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और सागरिका घोष समेत कई वरिष्ठ नेता थे. उन्होंने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च किया. इसे आगे पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया, उसके बाद विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्श बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर 'मतदाता धोखाधड़ी' के खिलाफ था.

अखिलेश ने बैरिकेड कूदा

इसी मार्च में अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ने के बाद वहां से दूसरी तरफ छलागं लगाई. जब पत्रकारों ने उनसे मार्च को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम वोट बचाने के लिए बैरिकेड कूद रहे हैं. चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. मैंने खुद 18,000 हटाए गए वोटों की सूची दी है. चुनाव आयोग ने हलफनामा मांगा था, हमने दे दिया. सभी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए.

300 विपक्षी सांसदों का मार्च रोका

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में मार्च सुबह 11:30 बजे संसद भवन से शुरू हुआ, जिसमें लोकसभा-राज्यसभा के 300 से ज्यादा सांसद शामिल हुए. इस मार्च को संसद के पास रोक लिया गया. दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के जाने वाले रास्तों में बैरिकेडिंग की थी. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है. 

सभी को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया

'वोट चोरी' के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान बीच में ही रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.