menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र सरकार की 'लड़की बहन योजना' में घोलमेल? बहन की बजाए भाई के खाते में आया पैसा

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को आधिकारिक रूप से 'मुख्यमंत्री लड़की बहन' योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महिने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. सरकार ने 14 अगस्त से महिलाओं के खाते में 2 महीने की किस्त एक साथ भेजना शुरू कर दिया था.

India Daily Live
महाराष्ट्र सरकार की 'लड़की बहन योजना' में घोलमेल? बहन की बजाए भाई के खाते में आया पैसा
Courtesy: Social Media

Ladki Bahin yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री लड़की बहन' योजना शुरू की है. सरकार ने महिलाओं के खाते में पैसे भेजना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को गलती से एक पुरुष के खाते में इस योजना की किस्त के पैसे आ गए. राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से शनिवार को इस योजना की शुरुआत की. यवतमाल के अरनी तालुका के जाफर शेख नाम के खाते में 3000 रुपये आ गए. अपने खाते में पैसों के क्रेडिट का मैसेज देख वह चौंक गया. 

युवक ने बताया कि उसने लड़की बहन योजना के लिए आवेदन भी नहीं किया था न ही कोई दस्तावेज जमा किया था. इसके बावजूद उसके खाते में पैसे आ गए. शनिवार को राज्य सरकार ने 96.3 लाख महिलाओं के खाते में पैसे भेजें. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी महिलाएं 31 अगस्त तक आवेदन कर देंगे उनके खाते में तीन महीने की राशि एक साथ भेजी जाएगी. 

टेक्निकल विभाग को भेजी गई शिकायत

जाफर शेख ने बताया कि उसके खाते में 3000 हजार रुपये शुक्रवार को आए. उन्होंने कहा कि 12 साल पहले उन्होंने अकाउंट ओपन कराया था. उनका अकाउंट इनएक्टिव था. वह अकाउंट एक्टिव कराने बैंक पहुंचे थे. जब उन्होंने अकाउंट स्टेटमेंट देखी तो उन्होंने देखा कि उनके खाते में माझी लड़की बहिन योजना के तहत 3000 रुयपे आए हुए हैं. यवतमाल जिला प्रशासन के सीईओ ने इसकी जानकारी राज्य के टेक्निकल विभाग को फॉरवर्ड कर दिया है. 

14 अगस्त से सरकार ने किस्त की रकम महिलाओं के खाते में भेजना शुरू किया

राज्य सरकार ने दो महीनों की किस्त बीते 14 अगस्त से ही भेजना शुरू कर दी थी. सरकार ने ऐसा इसलिए किया था ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए. सरकार एक साथ दो महीने की किस्त भेज रही है. अभी जिन महिलाओं ने आवेदन नहीं किया है अगर वह 31 अगस्त तक आवेदन कर देती हैं तो उनके खाते में तीन महीने की किस्त एक साथ आएगी.