menu-icon
India Daily

'मैं तो चाहता हूं हेमंत सोरेन भी बीजेपी में आ जाएं...', ये क्या बोलने लगे हिमंत बिस्वा सरमा?

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के मुद्दे पर कहा, मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भाजपा में आ जाएं. ये मैं चाहता हूं लेकिन वो इतने बड़े नेता है कि उनके विषय में इस तरह की टिप्पणी करना मुझे अच्छा नहीं लगता है. मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हों. 

India Daily Live
'मैं तो चाहता हूं हेमंत सोरेन भी बीजेपी में आ जाएं...', ये क्या बोलने लगे हिमंत बिस्वा सरमा?
Courtesy: Social Media

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरोन ने पार्टी से बगावत कर दिया है. चंपाई सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में बड़ा फैसला ले सकते हैं. इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने  राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भाजपा ज्वाइन करने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि हेमंत जी भी अब बीजीपी में शामिल जाना चाहिए. 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने आज चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर कहा, मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भाजपा में आ जाएं. ये मैं चाहता हूं लेकिन वो इतने बड़े नेता है कि उनके विषय में इस तरह की टिप्पणी करना मुझे अच्छा नहीं लगता है. मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हों. 

हेमंत सोरेन भी भाजपा में आ जाएं

सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि अगर वो दिल्ली गए हैं तो उनसे बातचीत कोशिश होगी. वैसे तो मेरी चंपाई से बातचीत होती है लेकिन मैंने कभी उनसे राजनीतिक बातचीत नहीं की आजतक मेरी उनसे पांच - छह महीनों से बातचीत हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि  मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में आ जाएं. भाजपा का अर्थ है कि राष्ट्रभक्ति है. हम मिलकर काम करते हैं. झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए हेमंत जी से बात करने की तैयारी है. पार्टी तोड़ने की क्या बात है, हम मिलकर काम करते हैं.

दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरोन

हिमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड की सबसे बड़ी समस्या घुसपैठियां हैं. वो बीजेपी के मुद्दे के साथ हैं तो हम उनके साथ हैं. चंपाई सोरोन दूसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं. वो हेमंत सोरोन से नाराज हैं. सूत्रों की माने तो वो जल्द ही बीजेपी में शामिल  हो सकते हैं. अटकलें हैं कि चंपाई सोरोन मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में है. हालांकि इसे लेरक कोई बयान नहीं आया है.