हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. हाल ही में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि अब वह दोबारा कभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ नहीं जाएंगे. इस पर बीजेपी नेता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने उन पर तंज कसते हुए कहा है कि अरे थोड़ा मजबूत हो जा, कुछ सीटें तो ले ले. उन्होंने यह भी कहा कि दुष्यंत चौटाला तो अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीब जा रहे हैं. नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि पिछली बार भले कमी रह गई थी लेकिन इस बार बीजेपी अपने ही दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.
इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने कहा था, 'मेरी गलती रही कि मैं किसान आंदोलन को समझ नहीं पाया. मुझे सरकार से हट जाना चाहिए था लेकिन हम सेंटिमेंट्स को शायद समझ नहीं पाए और उसका भुगतान हमें लोकसभा चुनाव में करना पड़ा. मैं ऑन रिकॉर्ड कह सकता हूं कि मैं बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा. अगर हमारे पास नंबर होंगे और जरूरत होगी तो मैं इंडिया गठबंधन के साथ जाने पर सोच सकता हूं. हमें कॉन्फिडेंस हैं कि पिछली बार भी हम किंगमेकर थे और इस बार भी जेजेपी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी होगी.'
#WATCH | Rohtak: On former Haryana Dy CM and JJP leader Dushyant Chautala's statement 'I will not go with BJP again', Haryana CM Nayab Singh Saini says, "...Congress wants to end JJP that's why I am taking Congress' name. I would like to tell him (Dushyant Chautala) to be strong.… pic.twitter.com/37j48AuDrj
— ANI (@ANI) August 26, 2024Also Read
- 2 करोड़ की रंगदारी, AAP नेता दीपक सिंगला निशाना? पढ़ें सिंगला स्वीट्स फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी
- 'इको-सेंसिटिव जोन में आता है गंगोत्री मार्ग', सुप्रीम कोर्ट पैनल ने कहा-पर्यावरण अध्ययन जरुरी
- ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से पहले रेड लाइट एरिया गया था आरोपी! संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या-क्या सामने आया?
इसी के बारे में सवाल पूछे जाने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'क्योंकि वह (JJP) हमारा सहयोगी दल रहा है. पिछली बार हमारी सीटें कम आई थीं, उसके चलते हमने हरियाणा के लोगों को स्पष्ट शासन देना था इसलिए हमने ऐसा किया. कांग्रेस का नाम मैंने इसलिए लिया क्योंकि वह तो जेजेपी को खत्म करना चाहती है. मैं तो कह रहा हूं हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है, प्रदेश के लोगों ने इसे लिख दिया है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं तो दु्ष्यंत चौटाला को कहना चाहूंगा कि थोड़ा मजबूत हो जा. पिछली बार 10 सीटें ली थी, अब भी ले ले थोड़ी बहुत. आजकल दुष्यंत साहब का प्रेम हुड्डा के साथ हो रहा है. दोनों की आपस में गुफ्तगू हो रही है. दोनों एक-दूसरे के प्रति आरोप भी लगाते हैं.' बता दें कि बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी अब अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ रही है. ऐसे में दुष्यंत चौटाला कभी AAP से गठबंधन की चर्चा कर रहे हैं तो कभी कांग्रेस से हाथ मिलाने का संकेत दे रहे हैं.