menu-icon
India Daily

2 करोड़ की रंगदारी, AAP नेता दीपक सिंगला निशाना? पढ़ें सिंगला स्वीट्स फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

तिलक नगर में एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी हुई थी. इस हमले को कपिल सांगवान के इशारे पर अंजाम दिया गया था. एक व्यापारी ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी लेकिन इसने देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की धर-पकड़ जारी है. पढ़ें क्या है पूरा मामला.

India Daily Live
2 करोड़ की रंगदारी, AAP नेता दीपक सिंगला निशाना? पढ़ें सिंगला स्वीट्स फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी
Courtesy: Social Media

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में मिठाई व्यापारी की दुकान पर हुए हमले में अब नया खुलासा हुआ है. सिंगला स्वीट्स पर हुए हमले में यूके से अपना गैंग चलाने वाला कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू शामिल रहा है. गैंगस्टर ने व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी जिसे देने से उसने इनकार कर दिया था. कपिल सांगवान, सीक्रेट ऐप जंगी से निशानेबाजों को गाइड कर रहा था. क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के शूटर विशु क्रांति को धर दबोचा है. 

पुलिस अब इस गैंग के शूटरों की तलाश में जुट गई है. ऐप के जरिए शूटर लगातार कपिल सांगवान के संपर्क में लगे हुए थे. वही बता रहा था कि कैसे इस वारदात को अंजाम देना है. उन्होंने पहले एक खाली प्लॉट पर गोलियां बरसाई, फिर उन्होंने अटैक की पूरी प्लानंग की. पुलिस की पीसीआर वैन पास में ही खड़ी थी लेकिन हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे एक बिल्डर के पास पहुंचे, वहां गोलियां दागी फिर दुकान में घुस गए.

क्यों किया हमला

फायरिंग के बाद वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी घबराहट में भागने लगे. एक शख्स प्लॉट पर मौजूद था, वह गोलीबारी में घायल हो गया था. शूटर्स ने वहां रहने वाले लोगों और प्लॉट मालिकों को डराने के लिए अंधाधुंध गोलियां चलाई. 

पहले रिहर्सल फिर हो गया हमला

कपिल सांगवान ने निशानेबाजों से कहा कि सिंगला स्वीट्स की ओर निकलें. बाइक पर मौजूद लोगों ने यही किया और गोलीबारी करके फरार हो गए. पहले उन्होंने दुकान के सामने शीशे से गोली मारी और रात 11 बजे फरार हो गए. क्राइम ब्रांच की पूरी टीम इस केस की छानबीन में लग गई थी.

कैसे पकड़ा गया पहला शूटर

पुलिस को जानकारी मिली कि द्वारका में शूटर्स घुसे हैं. टेक्निकल शूटर्स के जरिए पुलिस जाल बिछाकर इनकी तलाशी में जुट गई. पुलिस ने एक संदिग्ध का पीछा किया, जिसके बास ऑटोमेटिक पिस्टल थी. पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा.

दिल्ली में शूटरों निशाने पर जूलरी शॉप!

दिल्ली में जूलरी ऑनर, लगातार हमलावरों के निशाने पर हैं. शनिवार को मुखर्जी नगर में एक ज्वैलरी आउटलेट पर भी गोलीबारी हुई थी. तिलकनगर हमले के 24 घंटों के भीतर ही ये हमला हुआ था.  इस हमले को नीर बवाना गैंग और नवीन बाली ने अंजाम दिया था.

क्या AAP नेता दीपक सिंगला निशाने पर थे?

आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला, शूटरों के निशाने पर थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा गिया जा रहा है. वे गोवा के प्रभारी भी रहे हैं.