Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. मंगलवार तड़के लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंपीय गतिविधि से किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है.
जानकारी के अनुसार चंबा में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला झटका सुबह 3:27 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई. वहीं दूसरा झटका 4:39 बजे दर्ज हुआ जिसकी तीव्रता 4 रिक्टर स्केल रही. भूकंप की हलचल महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए.
हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है. इस क्षेत्र में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. चंबा और कांगड़ा जैसे इलाके पहले भी कई बार भूगर्भीय हलचल का सामना कर चुके हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ये झटके हिमालयी पट्टी की टेक्टोनिक गतिविधियों का परिणाम हैं.
Another earthquake of magnitude 4.0 strikes Himachal Pradesh's Chamba at 4:39 am. pic.twitter.com/x9VrLyj9Ze
— ANI (@ANI) August 19, 2025
सुबह-सुबह आए भूकंप के इन झटकों ने लोगों को भयभीत कर दिया. हालांकि दोनों झटके हल्के दर्ज किए गए और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई. प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है.