menu-icon
India Daily

'हाथों में मेंहदी, शादी का सपना, नसीब में इंतजार,' फेसबुक लवर ने दिया ऐसा धोखा कि बैरंग रह गया मंडप

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है. एक शख्स ने फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की. फिर भरोसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए. शादी का झांसा भी दिया. लड़की किसी तरह अपने घरवालों को मनाने में तैयार हो गई. बारात आने की तारीख भी तय हो गई. जब लड़की मंडप में बैठकर बारात का इंतजार कर रही थी, उसी वक्त पता चला कि जिस पर उसने भरोसा किया था, वो फर्जी निकला.

India Daily Live
'हाथों में मेंहदी, शादी का सपना, नसीब में इंतजार,' फेसबुक लवर ने दिया ऐसा धोखा कि बैरंग रह गया मंडप

Datia News: दतिया जिले में एक लड़की के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने बड़ा धोखा कर दिया. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए. बाद में शादी की बात भी कही और कहा कि अपने घर वालों से बात कर शादी की तारीख फिक्स करवा लो. लड़की ने किसी तरह अपने परिजन को मनाया और शादी की तारीख भी तय हो गई.

जिस दिन बारात आनी थी, उस दिन लड़का शाम से ही फोन पर लड़की को दिलासा देता रहा कि बारात निकल चुकी है, रास्ते में हूं. लेकिन रात 12 बजे तक वो बारात लेकर नहीं पहुंचा. जब लड़की और उसके परिजन को ठगे जाने का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. लड़की की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

लड़की की शिकायत के मुताबिक, आरोपी अर्जुन दोहरे उर्फ आदित्य नाम के लड़के से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी. आदित्य ने खुद को जयपुर का रहने वाला बताया था और कहा था कि उसके पिता विधायक रह चुके हैं. लड़की के मुताबिक, कुछ दिनों की बातचीत के दौरान आदित्य ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया. जब लड़की मान गई तो आदित्य उसके गांव भी आया. आरोप है कि आदित्य ने लड़की के गांव पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.  

शादी की बात पर कहा- घरवालों से बात करो, डेट फिक्स करा लो

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शादी की बात कही, तो आदित्य ने कहा कि इसके लिए उसे अपने घरवालों से बात करनी होगी और शादी के लिए डेट फिक्स करानी होगी. लड़की ने किसी तरह अपने घरवालों को भरोसे में लिया और पूरी कहानी बयां कर दी. लड़की के घरवाले भी शादी के लिए तैयार हो गए और रस्मों के लिए तारीखें भी तय कर दी गईं. 20 मई को शादी की तारीख फिक्स कर दी गई थी. 

20 जून को लड़की के घर शादी की सभी रस्में पूरी की जाने लगी. इस दौरान आरोपी आदित्य फोन पर लगातार संपर्क में रहा. उसने लड़की और उसके घर वालों को लगातार भरोसा देता रहा कि शाम 8 बजे तक बारात पहुंच जाएगी. उधर, लड़की हाथों में मेंहदी लगाकर, आंखों में शादी का सपना संजो कर मंडप में बैठी रही. काफी इंतजार के बाद जब बारात नहीं आई और आदित्य ने जब फोन बंद कर लिया, तो लड़की को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. फिर लड़की अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस का क्या है कहना?

भांडेर थाने में लड़की की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के बाद जब पुलिस ने शुरुआत जांच की तो पता चला कि आदित्य जयपुर का नहीं, बल्कि दतिया के ही दुरसड़ा थाने के बिजनपुरा गांव का रहने वाला है. अब पुलिस आरोपी आदित्य की तलाश कर रही है.