menu-icon
India Daily

Heatwave:'गर्मी नहीं, आग के गोले बरस रहे हैं,' 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, जारी रहेगा लू का कहर, किन शहरों में है ज्यादा खतरा?

Heatwave crisis: मौसम विभाग ने आशंका जताई है उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है.

India Daily Live
Heatwave:'गर्मी नहीं, आग के गोले बरस रहे हैं,' 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, जारी रहेगा लू का कहर, किन शहरों में है ज्यादा खतरा?
Courtesy: ANI

Heatwave crisis: आसमान से धूप नहीं, आग बरस रही है. देश के कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा. इन्हीं राज्यों की कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री पार सकता है. 

मंगलवार को उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान हद से ज्यादा नोट किया गया है. राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर गर्मी ने हद पार कर दी है. हरियाणा से सिरसा में तापमान 47.8 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया. 

किन शहरों में बरस रही है आग?
-
हरियाणा के सिरसा में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
- दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
- राजस्थान के पिलानी में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
- पंजाब के भटिंडा में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
- आगरा का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
- मध्य प्रदेश के रतलान में 45.4 डिग्री, गुजरात के सुरेंद्रनगर में तापमान 45.4 डिग्री, महाराष्ट्र के अकोला में 44.4 डिग्री तापमान रहा. 
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
- हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
 
कब तक तपती रहेगी धरती?
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई तक तापमान ऐसा ही रहेगा. गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग कम से कम बाहर निकलें. लू से बचकर रहें और समय-समय पर पानी पीते रहें. मॉनसून अभी दस्तक नहीं देने वाला है ऐसे में गर्मी जरा भी कम नहीं पड़ेगी.