नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है. पीएम के इस पोस्ट पर अभिजीत दीपके ने तंज कसते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा- “Hi, my name is nothing.” अब इसका क्या मतलब है, ये हम आपको बता देते हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक की समस्या पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे ताकि जल्दी और सख्त सजा मिल सके. पीएम मोदी ने लिखा, “हमारे युवाओं का भविष्य और कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है.” यहां देखें अभिजीत दीपके का पोस्ट-
https://t.co/mo44rK6tNc pic.twitter.com/kEeHWUMouF
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026Also Read
केंद्र सरकार के कदम की आलोचना करते हुए, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट पेपर लीक संकट की जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का समाधान टूटी हुई हड्डी पर बैंड-एड लगाने जैसा है. समस्या बहुत गहरी है. हमारी परीक्षा प्रणाली अंदर से खोखली हो चुकी है. जब तक सिस्टम की कमियों को दूर नहीं किया जाता, पेपर लीक होते रहेंगे." रांका ने यह भी कहा कि छात्र तत्काल न्याय और जवाबदेही के हकदार हैं और उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की पार्टी की मांग को दोहराया.
सीजेपी के चीफ अभिजीत दीपके ने गुरुवार को बताया कि वे जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से शाम तक के लिए ब्रेक ले रहे हैं. पिछले कई दिनों से उन्हें तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द हो रहा है. वे पेनकिलर्स के सहारे काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें कुछ घंटों की आराम की जरूरत है.
I’ve been down with a fever and severe body pain for the last few days, but I’ve been pushing through with painkillers.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
My apologies if you don’t see me at Jantar Mantar today. I need to get a few hours of rest and recover.
Will be back at the protest site by evening.
एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दीपके ने लिखा, “कई दिनों से बुखार और शरीर में तेज दर्द है, फिर भी दवाइयों के साथ आगे बढ़ रहा था. अगर आज जंतर मंतर पर मुझे न देखें तो माफी चाहता हूं. कुछ घंटे आराम करके शाम तक वापस आ जाऊंगा.”