menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है. लोकसभा में गुरुवार को एक बहुत महत्वपूर्ण बहस होने वाली है. सरकार सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को पेश करने जा रही है. इस विधेयक पर चर्चा होगी और इसे पास करने की कोशिश की जाएगी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बिल को सदन में पेश करेंगे.

Shilpa Shrivastava
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
Courtesy: Pinterest

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है. लोकसभा में गुरुवार को एक बहुत महत्वपूर्ण बहस होने वाली है. सरकार सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को पेश करने जा रही है. इस विधेयक पर चर्चा होगी और इसे पास करने की कोशिश की जाएगी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस बिल को सदन में पेश करेंगे. यह बिल 1956 के पुराने कानून में बदलाव करना चाहता है, जिससे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाई जा सके. दूसरी तरफ, विपक्ष के तीन सांसद- सौगत रॉय, एनके प्रेमचंद्रन और एडवोकेट डीन कुरियाकोस ने एक प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) भी पेश किया है. आज भी नीट मामले को लेकर सभी की नजरें अब लोकसभा पर टिकी हैं कि आखिर इस मुद्दे पर क्या फैसला होता है. यह बहस देश की न्याय व्यवस्था पर असर डाल सकती है.

03:06:13 PM

संसद की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

02:04:49 PM

कार्यवाही फिर हुई स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक, लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

01:20:35 PM

पक्ष व्यवधान डाल रहा है- कांग्रेस तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "सदन न चलने देना लोकतंत्र का अपमान है."

01:19:18 PM

हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध- जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है."

01:17:51 PM

'लोकतंत्र की पूरे इतिहास में...'- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,' आपने  कभी देखा है हमारे लोकतंत्र की पूरे इतिहास में कि सरकार के सांसद बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं."

01:15:45 PM

कांग्रेस क्यों चर्चा नहीं कर रही है- किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस क्यों चर्चा नहीं कर रही है. चर्चा तुरंत शुरू करनी चाहिए... कल वे चर्चा करने के लिए थोड़े सकारात्मक नजर आ रहे थे लेकिन वे आज फिर मुकर गए..."

01:14:24 PM

आपने छात्र पर लाठीचार्ज किया- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अगर वे चर्चा के लिए तैयार थे, तो यह उसी दिन शुरू हो जाती जिस दिन हमने इसकी मांग की थी। वे तैयार क्यों नहीं थे? बाद में आपने छात्र पर लाठीचार्ज किया..."

01:14:09 PM

छात्रों की बात सुनें- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "छात्रों की बात सुनें और छात्रों के साथ अपमान किया गया. उन्होंने दोबारा परीक्षा कराई और स्वीकार किया कि पेपर लीक हुआ है."

12:09:58 PM

लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

12:02:33 PM

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई हैं. लगातार विपक्षियों का प्रदर्शन जारी है.

12:01:27 PM

पीएम मोदी ने की एक ऐतिहासिक घोषणा- कंगना रनौत

12:00:34 PM

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा कर रहे प्रदर्शन

11:10:29 AM

NDA और INDIA दोनों ब्लॉक के सांसद संसद परिसर के अंदर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

11:08:27 AM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

11:06:13 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:03:07 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

11:02:41 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:01:20 AM

मानसून सत्र के चौथे दिन INDIA ब्लॉक की बैठक

मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हो रही है. विपक्ष के नेता दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले चर्चा कर रहे हैं.

10:35:32 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

10:18:41 AM

केसी वेणुगोपाल ने की लोकसभा में चर्चा की मांग 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET पेपर लीक और विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग की.

10:18:24 AM

लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया. उन्होंने नीट लीक और 20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग की.

10:18:20 AM

लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट जज बिल

लोकसभा में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीश संख्या) संशोधन बिल 2026 पर बहस होगी. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसे पेश करेंगे. यह 1956 के कानून में बदलाव का बिल है.

10:18:08 AM

राज्‍यसभा में सस्पेंशन नोटिस

आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में सस्पेंशन नोटिस दिया. उन्होंने नीट पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत पर तुरंत चर्चा की मांग की.

10:07:18 AM

आज लोकसभा का एजेंडा

10:07:09 AM

संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन

आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है. पिछले तीन दिनों से कामकाज काफी अस्त-व्यस्त चल रहा है. विपक्षी पार्टियों के विरोध-प्रदर्शन के चलते संसद को बार-बार स्थगित करना पड़ा है.