चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने अपने कॉकरोच वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि 'मेरी बात को गलत तरीके से ले लिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स पढ़कर मुझे दुख हुआ. दरअसल मीडिया ने मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से एक्सप्लेन कर दिया गया.' बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई ने शुक्रवार को कुछ तल्ख टिप्पणियां की थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजेआई सूर्यकांत ने कॉकरोच वाले बयान पर कहा है कि एक मामले की सुनवाई के दौरान मेरी ओर से फर्जी डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशे में घुस आए लोगों को लेकर मौखिक टिप्पणी की गई थी. ऐसे ही कुछ लोग मीडिया और सोशल मीडिया के क्षेत्र में घुस आने की बात कही गई थी.
“मुझे पढ़कर दुख हुआ…”: CJI सूर्यकांत ने ‘बेरोजगार कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर दी सफाई दी; जानिए क्या कहा?#CJI #SupremeCourt #Suryakant #Unemployedhttps://t.co/WicxEd3Uka
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 16, 2026Also Read
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मेरी टिप्पणी का यह मतलब निकाला जाना गलत है कि मैनें देश के युवाओं की कॉकरोच से तुलना कर उनकी आलोचना की, वह वक्तव्य केवल फर्जी डिग्रियों से प्रोफेशनल बनकर घूम रहे लोगों के लिए था. बता दें कि शुक्रवार को सीजेआई सूर्यकांत को कोट करते हुए कहा गया था कि उन्होंने देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच से की है. बयान में यह भी कहा गया था ऐसे युवा मीडिया, सोशल मीडिया के सहारे या फिर आरटीआई कार्यकर्ता बनकर सिस्टम पर हमले करते हैं.
सीजेआई ने कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर गर्व है. युवा विकसित भारत की मजबूत नींव हैं. उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ वर्तमान और भविष्य की मानव संसाधन क्षमता पर ही नहीं , बल्कि भारत के हर युवा पर गर्व है. यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि युवा के प्रति मेरे मन में सम्मान है और मैं युवाओं को विकसित भारत का स्तम्भ मानता हूं. मीडिया में सीजेआई के बयान को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ.