प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने वैश्विक दौड़ में भारत की भूमिका का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि वैश्विक क्रम यानी वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है तो फिर व्यवस्था भी उसी के अनुसार बदलनी चाहिए. यूएन में सुधार की बात दोहराते हुए पीएम ने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं रही तो फिर मत्स्य न्याय होने लगता है. बड़ी मछली छोटी मछली को खाने लगती है. पीएम ने चाणक्य के अर्थशास्त्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है तो मत्स्य न्याय पैदा होता है और दुनिया को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जो मत्स्य न्याय को रोके.
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "...The world also witnessed India's role during the severe COVID-19 crisis. When powerful countries were thinking only about themselves, India stepped forward and delivered vaccines to every country in need." (Source: Prime Minister Narendra Modi, YouTube)
— IANS (@ians_india) October 22, 2026Also Read
पीएम ने कहा आप सभी ने भारत की फार्मास्यूटिकल क्षमताओं के बारे में सुना होगा. कुछ साल पहले तक भारत दवा और कच्चे माल के लिए आयात पर निर्भर था लेकिन अब भारत इस स्थिति को बदल रहा है.
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "You are all familiar with India's pharmaceutical capabilities. However, until a few years ago, India depended heavily on imports for medicines and raw materials. Now, the country is changing this situation." (Source: Prime Minister Narendra Modi, YouTube)
— IANS (@ians_india) October 22, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज टॉप-3 इकोनॉमी बनने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम कर रहा है और हमारा हौसला तब और बढ़ता है जब हम वर्तमान समय में दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों को देखते हैं और इसमें भी भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरता है.
A Confident, Aspirational India Marches Towards the Top Three Global Economies Under PM Narendra Modi Ji’s (@narendramodi ) Leadership - Prime Minister Narendra Modi says, “India is working with all its strength and determination to emerge as one of the top three economies in the world.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) October 22, 2026
इकोनॉमिक मंच पर भी प्रधानमंत्री विपक्ष को निशाना बनाने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि आखिर कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी. ऐसा कहकर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सालभर में हमारे श्रीहरिकोटा से इतनी लॉन्चिंग नहीं होती जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर लेते हैं.
"Congressis try to launch their leader more often than ISRO launches rockets from Sriharikota" 😂 How long does Congress plan to gamble with the country just to launch its failed product? A complete belt treatment for Rahul Gandhi from PM Modi! 🤣 https://t.co/BCcD35UCWA
— Political Kida (@PoliticalKida) October 22, 2026