menu-icon
India Daily

'अब की बार गोली सिर के पार', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने व्यापारी को दी जान की धमकी; की ताबड़तोड़ फायरिंग

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड में एक फर्नीचर मॉल पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने इस हमले को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की संभावना जताई है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'अब की बार गोली सिर के पार', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने व्यापारी को दी जान की धमकी; की ताबड़तोड़ फायरिंग
Courtesy: X- ani

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड में दो बाइक सवार हमलावरों ने एक फर्नीचर मॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे और दो पिस्तौलें उनके हाथ में थीं. हमलावरों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. शुरूआती जांच में पुलिस ने इस पूरे मामले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. जानकारी के अनुसार फर्नीचर मॉल के मालिक को पहले ही सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी. इसके साथ ही गैंग से जुड़े होने का दावा भी किया गया था. पुलिस ने तत्काल घटना की जांच शुरू कर दी है. साथ ही हमलावरों की तलाश भी शुरू कर दी है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

जानकारी मिल रही है कि आरोपी ने शुभम लोणकर के नाम से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. इस घटना को लेकर एक और बयान फेसबुक पर पोस्ट किया गया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे बाइक पर सवार दो हमलावर मॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. इस फायरिंग में मॉल का कांच टूट गया है. इस पूरे मामले को पुलिस बहुत गंभीरता से ले रही है और जांच में पूरी टीम जुट गई है. पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं पर बहुत ही बारीकी से जांच की जा रही है.

लॉरेंस गैंग के लोगों की जांच में जुटी पुलिस

पिंपरी चिंचवड पुलिस उपायुक्त गणेश इंगवले ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने एक चेतावनी भी जारी की है. इस चेतावनी में यह दावा किया गया है कि फर्नीचर मॉल के मालिक अशोक नैन एक एमडीएमए ड्रग तस्कर हैं. इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि ये हमला सिर्फ एक ट्रेलर है. अगली बार सीधे सिर में गोली मारी जाएगी. घटना की जानकारी लगते है मौके पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी और जांच भी शुरू कर दी है. एक टीम को लॉरेंस गैंग के शूटर की खोज में भी रवाना कर दी गई है. इसके साथ ही सीसीटीवी में कैद फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है.