menu-icon
India Daily

न सलमान, ना इमरान... ये है धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'? हॉलीवुड में भी काम कर चुका है ये असली विलेन

धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. इस रोल में सलमान खान या इमरान हाशमी नहीं बल्कि नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर नजर आए हैं. उनकी एंट्री ने फिल्म को नया ट्विस्ट दे दिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
न सलमान, ना इमरान... ये है धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'? हॉलीवुड में भी काम कर चुका है ये असली विलेन
Courtesy: Instagram

मुंबई: धुरंधर 2 द रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर फिल्म में बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है. पहले पार्ट में इस किरदार का सिर्फ जिक्र हुआ था, लेकिन उसे दिखाया नहीं गया था. यही वजह थी कि फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया है.

फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. कुछ लोगों को उम्मीद थी कि बड़े साहब के रोल में सलमान खान नजर आ सकते हैं, तो कुछ का मानना था कि इमरान हाशमी इस किरदार को निभाएंगे. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही यह साफ हो गया कि न सलमान खान और न ही इमरान हाशमी इस रोल में हैं.

कौन है धुरंधर 2 में बड़े साहब?

धुरंधर 2 में बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम के किरदार में दानिश इकबाल नजर आए हैं. फिल्म की शुरुआत ही उनके किरदार से होती है, जिससे कहानी को एक दमदार ओपनिंग मिलती है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग ने इस किरदार को और भी प्रभावशाली बना दिया है. दर्शकों के लिए यह एक सरप्राइज एलिमेंट की तरह सामने आया.

Dhurandhar 2 Bade Sahab  -India Daily
Dhurandhar 2 Bade Sahab -India Daily Social Media

कौन हैं दानिश इकबाल?

दानिश इकबाल एक नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर हैं, जो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि डायरेक्शन, लेखन और ट्रेनिंग में भी माहिर हैं. उन्हें पहचान वेब सीरीज महारानी 2 से मिली, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था. इसके अलावा वह कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं. दानिश इकबाल का करियर सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है. उन्होंने हॉलीवुड फिल्म अ माइटी हार्ट में भी काम किया है. इस फिल्म में एंजेलीना जोली और इरफान खान जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. इससे साफ है कि वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं.

धुरंधर 2 से पहले दानिश इकबाल संकल्प, भक्षक, हक और आखिरी सच जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. हर बार उन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया है.