मुंबई: 'धुरंधर 2' ने थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. यह फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गई. दर्शक और फैंस इसे 'बेस्ट इंडियन फिल्म एवर' तक कह रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को करियर बेस्ट बताया जा रहा है.
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम से रिलीज हुई है, जो 2025 में आई पहली 'धुरंधर' की डायरेक्ट सीक्वल है. यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह दोहरी भूमिका में नजर आते हैं - जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के रूप में. कहानी पाकिस्तान की क्रिमिनल सिंडिकेट्स में घुसपैठ, 26/11 हमलों का बदला और बड़े खतरों से टकराव पर आधारित है.
स्टारकास्ट में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज शामिल हैं. फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. रिलीज के दिन से ही X पर #Dhurandhar2 ट्रेंड कर रहा है. फैंस रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Dhurandhar2 Review :“RUTHLESS, PATRIOTIC & THUNDEROUS”🔥🔥
👉Rating : 4/5 ⭐️ ⭐️ ⭐️ ⭐️
Positive Reviews everywhere except paid 'Chamchas' 🤣
2000 Cr Collection Loading......!❣️#Dhurandhar2 @RanveerOfficial@AdityaDharFilmspic.twitter.com/6KFyLbDb9Y— Dhirendra Singh (@dhiru13) March 18, 2026Also Read
एक यूजर ने लिखा- 'रणवीर सिंह ने शो चुरा लिया, उनका परफॉर्मेंस इतना पावरफुल है कि नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए.' दूसरे ने कहा- 'धुरंधर 2' सबसे हिंसक और इंटेंस फिल्मों में से एक है, दूसरे हाफ के लिए सब तैयार हो जाओ.' कई लोगों ने इसे 'ब्लॉकबस्टर' और 'मस्ट-वॉच' बताया. कुछ ने तो दावा किया कि फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी, जबकि एक कमेंट में लिखा गया- 'बॉलीवुड को आखिरकार 100 करोड़ और 1000 करोड़ नेट वाली हिंदी मूवी मिल गई.'
एक्शन सीक्वेंस, विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर की खूब वाहवाही हो रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म बेरहम, देशभक्ति से भरपूर और जबरदस्त है. रेटिंग्स में 4/5 या इससे ज्यादा मिल रही हैं. हालांकि कुछ ने फिल्म को थोड़ा लंबा बताया है (लगभग 3.5-4 घंटे), लेकिन इंटेंस सेकंड हाफ और इमोशनल मोमेंट्स ने इसे बैलेंस कर दिया.
#Dhurandhar2 : slow but steady, god level making and execution, script was damn good, Ranveer on beast mode, sara was nice and all other actors were good, also the technical side was freaking awesome. BLOODY REVENGE done.
— 𝗦𝗮𝗯𝗮𝗿𝗶𝗻𝗮𝗱𝗵 (@Sab3ari) March 18, 2026
കിടിലം പടം 🙏🏼🔥
pic.twitter.com/M4uOtzeni7
पेड प्रीव्यू शोज से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली और पहले दिन के कलेक्शन को लेकर उत्साह है. सेलिब्रिटीज और आम दर्शक दोनों इसे 'मास्टरपीस' बता रहे हैं. रणवीर सिंह का यह रोल उनके करियर को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है. कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अगर आप एक्शन, स्पाई थ्रिलर और इंटेंस परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो यह फिल्म थिएटर्स में देखने लायक है.