पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनी थीं, लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब खाली हुई सीट पर 16 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव होगा.
कोयल मल्लिक ने 16 जुलाई 2026 को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई थी. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इस सीट पर 16 अक्टूबर को उपचुनाव कराया जाएगा.
कोयल मल्लिक को 2026 में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था. उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ भी ली थी. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा था. अब भाजपा ने इसी खाली सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही वह अब भाजपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरेंगी.
ভারতীয় জনতা পার্টির কেন্দ্রীয় নির্বাচনী কমিটি আসন্ন রাজ্যসভা উপনির্বাচনে পশ্চিমবঙ্গ থেকে বিজেপি মনোনীত প্রার্থী রুক্মিণী মল্লিক (কোয়েল মল্লিক)-কে নির্বাচিত করেছেন। https://t.co/8frrqhci1O
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) October 4, 2026Also Read
- 'बिखरे हुए आंदोलन दबा दिए जाते हैं, जुड़े हुए आंदोलन सरकारें झुका देते हैं', राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल
- प्रेमिका ने बात करना किया बंद, नाराज प्रेमी ने उठाया ये खौफनाक कदम, बंदूक की नोक पर किया...
- Shivaji Park Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी, CJP नेता अभिजीत दिपके समेत 500 पर FIR
कोयल मल्लिक बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनका असली नाम रूकमणि मलिक बताया जाता है. उन्होंने बंगाली सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है. अभिनय के बाद वह राजनीति में भी सक्रिय हुईं और 2026 में TMC के टिकट पर राज्यसभा पहुंचीं. राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनका राजनीतिक सफर हालांकि ज्यादा लंबा नहीं चला. कुछ समय बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया. अब भाजपा ने उन्हें उसी सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाकर एक नया राजनीतिक मोड़ दिया है.
कोयल मल्लिक के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा. भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अब दूसरे राजनीतिक दल भी इस उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला सकते हैं. कोयल मल्लिक के लिए यह चुनाव खास होगा, क्योंकि वह पहले TMC के टिकट पर राज्यसभा पहुंची थीं और अब भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर उसी सदन में वापसी की कोशिश करेंगी. उपचुनाव के नतीजे पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस सीट को लेकर तस्वीर साफ करेंगे.