कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में अपहरण की धमकी से जुड़ा नोट मिला. विमान उड़ान भरने की तैयारी में था और यात्री अपनी यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान विमान के शौचालय में हाथ से लिखा एक संदेश दिखाई दिया. इस सूचना ने यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया. विमान को जांच के लिए अलग आइसोलेशन बे में भेजा गया. सीआईएसएफ और एयरपोर्ट की विशेष सुरक्षा टीमों ने पूरे विमान की तलाशी ली. शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन धमकी भरा संदेश किसने लिखा, इसकी पड़ताल जारी है.
अपडेट जारी है....