नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विभाग यानी IMD ने 1 अगस्त को उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.
विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है और कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है, जबकि नदियों के किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
**District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:*
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026
*Issue Time:* 01-08-2026 02:18 Hrs IST
*Validity Time:* 01-08-2026 05:18 Hrs IST
*Red Warnings*: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/kC0t8F6OfZ
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और शाम तक तेज बारिश तथा 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, सीतापुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, रोहतास, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, मुंगेर और जमुई समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है. पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भी भारी वर्षा, तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.