menu-icon
India Daily

UP-दिल्ली समेत 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के बीच आज भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में सतर्क रहने की सलाह दी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
UP-दिल्ली समेत 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Courtesy: ANI

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में मौसम खराब रहने का अनुमान है. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल की खाड़ी के आसपास बना डीप डिप्रेशन मौसम को और सक्रिय कर रहा है. इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में अगले करीब 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में भी असर

दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी का अनुमान है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीर नगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, अरवल, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में भी भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना है. 

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान के चुरू, कोटा, जयपुर, उदयपुर, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और जैसलमेर समेत कई हिस्सों में 27 और 28 सितंबर को बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, बीरभूम, दार्जिलिंग, हावड़ा और कालिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. मध्य प्रदेश के छतरपुर, शहडोल, सतना, सिवनी, हरदा, बैतूल, मंडला, विदिशा, सागर, दमोह, अनूपपुर, भोपाल, देवास और खंडवा में भी भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के चमोली, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और कुल्लू में भी 27-28 सितंबर को मौसम खराब रह सकता है. जम्मू-कश्मीर के रियासी, गांदरबल, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, किश्तवाड़, जम्मू और राजौरी में भी बारिश और आंधी की चेतावनी है. ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.