menu-icon
India Daily

मानसून के आखिरी दौर में फिर बदला मौसम, 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मानसून के आखिरी दौर में फिर बदला मौसम, 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Courtesy: ANI

मानसून के अंतिम दौर में एक बार फिर कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश और आंधी की संभावना है.

इस दौरान अलग-अलग इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. किसानों को भी मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का असर

मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसका असर पूर्वी भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है. असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर विदर्भ के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. 

इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 सितंबर को बारिश और तेज हवा की चेतावनी है. बिहार के पटना, वैशाली, दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. झारखंड में दुमका, पलामू, जमशेदपुर, रांची में बारिश और आंधी का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 15 और 16 सितंबर को तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में यात्रा से पहले रहें सावधान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, बारामूला और किश्तवाड़ में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. 

पंजाब और राजस्थान में भी अलर्ट

पंजाब के चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट और बरनाला में बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. राजस्थान के करौली, दौसा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. छत्तीसगढ़ में रायपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बिलासपुर, और महासमुंद में तेज बारिश और हवा का अलर्ट है. महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, ठाणे और गढ़चिरौली में भारी बारिश की चेतावनी है.