menu-icon
India Daily

MS Dhoni CSK के कोच बन सकते हैं... पूर्व सिलेक्टर ने हेमंग बदानी की दावेदारी को किया खारिज

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच बन सकते हैं. पूर्व भारतीय सिलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने हेमनग बदानी के नाम को खारिज करते हुए धोनी को इस जिम्मेदारी के लिए बेहतर बताया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
MS Dhoni CSK के कोच बन सकते हैं... पूर्व सिलेक्टर ने हेमंग बदानी की दावेदारी को किया खारिज
Courtesy: X

चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर चर्चा तेज है। स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद कई नाम सामने आए हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय सिलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने हेमनग बदानी की दावेदारी को खारिज किया और कहा कि एमएस धोनी खुद टीम को कोच कर सकते हैं.

बदानी के नाम को श्रीकांत ने किया खारिज

स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद CSK के अगले हेड कोच को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. इनमें हेमनग बदानी का नाम भी शामिल था. बदानी पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रहे लेकिन टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सके. दिल्ली में अब अगले दो साल के लिए मैनेजमेंट में बदलाव की तैयारी है। JSW दोबारा कमान संभाल रही है. सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को उनके सहायक की जिम्मेदारी मिलने की बात सामने आई है. ऐसे में बदानी का CSK से जुड़ना चर्चा में आया था.

'धोनी खुद हेड कोच के लिए काफी हैं'

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बदानी के नाम को लेकर साफ राय रखी. उन्होंने कहा कि बदानी ने दिल्ली के साथ कुछ खास नहीं किया और CSK उन्हें क्यों चुनेगी, यह समझना मुश्किल है. श्रीकांत के मुताबिक, जब टीम के पास एमएस धोनी जैसा अनुभवी व्यक्ति मौजूद है तो किसी दूसरे कोच की जरूरत पर सवाल उठता है. उन्होंने कहा कि धोनी खुद हेड कोच की भूमिका संभालने के लिए काफी हैं. हालांकि, अगर धोनी किसी भारतीय कोच को चाहते हैं तो श्रीकांत ने चंद्रकांत पंडित का नाम सुझाया.

CSK को फैसला लेने की जल्दी नहीं

श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स को अगला कोच चुनते समय जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी. उनका कहना है कि टीम के पास फैसला लेने के लिए पर्याप्त समय है, क्योंकि IPL की अगली नीलामी दिसंबर में होनी है. उन्होंने कहा कि CSK को आराम से सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए.