मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नागालैंड समेत अन्य राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
बारिश के साथ कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली में मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बांदा, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
बिहार के गया, पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.
झारखंड के रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में 14-15 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की संभावना है.
उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, सूरजपुर, रायपुर, सरगुजा, जांजगीर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद और बस्तर में भारी बारिश के साथ 80-85 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.
पंजाब के पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में भारी बारिश और 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.