menu-icon
India Daily

गर्मी के दिनों में बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या! जानें इसे कंट्रोल करने के आसान टिप्स

माइग्रेन की समस्या गर्मी के दिनों में बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. आज आपको कुछ खास टिप्स देंगे, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी कंट्रोल हो सकती है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
गर्मी के दिनों में बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या! जानें इसे कंट्रोल करने के आसान टिप्स
Courtesy: Pinterest

माइग्रेन की समस्या कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि यह स्थिति बेहद ही खतरनाक स्थिति होती है. गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, घर से निकलने के कुछ मिनट बाद ही सिरदर्द और चक्कर आने लगते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें माइग्रेन की समस्या है.

कुछ लोग आम तौर पर गलतियां करते रहते हैं, जिसकी वजह से माइग्रेन की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम उन कुछ आम गलतियों के बारे में बताएंगे जिससे माइग्रेन का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या?

डॉक्टर ने बताया कि कई लोग गर्मी के दिनों में भोजन नहीं करते हैं, कम नींद और तनाव ज्यादा लेते हैं. इस वजह से समस्या और भी ज्यादा जटिल हो जाती है. उनके मुताबिक माइग्रेन उन लोगों के लिए ज्यादा गंभीर समस्या हो सकती है जो रात के समय में फोन चलाते हैं, गर्मी में ज्यादा यात्रा करते हैं, जंक फूड खाते हैं या फिर अपने जीवन में कोई भी रूटीन फॉलो नहीं करते हैं. ऐसे में समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

माइग्रेन बढ़ने पर क्या करें उपाय?

बता दें कि माइग्रेन किसी एक खास वजह से नहीं होता है. कई छोटे-छोटे कारण इकट्ठा होकर इस समस्या का कारण बनते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर हम अपने रेगुलर लाइफ में कुछ खास बदलाव करें तो इससे राहत पाना आसान होता है. खासतौर पर गर्मी के दिनों में इस पर ध्यान देना जरूरी है. सोशल मीडिया पर AIIMS से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सहरावत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस समस्या के कारण और इलाज का तरीका बताया है. डॉ. सहरावत के मुताबिक आहार, पर्याप्त पानी, नींद और शारीरिक गतिविधि माइग्रेन को कंट्रोल करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

माइग्रेन की समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को हर दिन एक समय पर भोजन करना चाहिए, गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाना चाहिए. इससे स्थिति थोड़ी कंट्रोल हो सकती है. डॉक्टर की ओर से प्रोसेस्ड फूड और डीप फ्राई खाने से बचने की भी सलाह दी गई है. डॉक्टर का मानना है कि माइग्रेन कंट्रोल करने के लिए टहलना, जॉगिंग करना, दौड़ना, तैरना, नाचना या जुम्बा जैसी एरोबिक एक्सरसाइज सही होती है.