menu-icon
India Daily

श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ की पजामा पार्टी, अगली फिल्म के टाइटल का हिंट दिया? देखें वीडियो

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में वह माइकल जैक्सन के गाने 'थ्रिलर' की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए.'

babli
Edited By: Babli Rautela
श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ की पजामा पार्टी, अगली फिल्म के टाइटल का हिंट दिया? देखें वीडियो
Courtesy: Instagram

मुंबई: श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने एक डांस वीडियो शेयर करके अपनी साथ में काम करने की अफवाहों को लेकर चर्चा छेड़ दी है. एक्ट्रेस जो लंबे समय से राहुल के साथ अपनी फिल्म के बारे में छोटी-मोटी बातें बताती रही हैं ने अपने हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में वह माइकल जैक्सन के गाने 'थ्रिलर' की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए.'

श्रद्धा कपूर ने अपना डांस वीडियो शेयर किया

वीडियो में एक्ट्रेस कैमरे के सामने कुछ शानदार डांस मूव्स करती और क्लिप के आखिर में हंसती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि कैमरे के लिए श्रद्धा के छोटे से डांस और राहुल के उस पल को रिकॉर्ड करने के अलावा राहुल की गोद में रखी फ़िल्म की स्क्रिप्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में उनकी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक दिखाई देती है. हालांकि न तो श्रद्धा और न ही राहुल ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म पर काम शुरू किया है. लेकिन यह वीडियो फैंस को इस बात की एक झलक देती है कि फिल्म का टाइटल क्या हो सकता है. पेज पर 'Dear' शब्द छपा हुआ दिखाई देता है जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह उनकी साथ में आने वाली फिल्म के टाइटल का हिस्सा हो सकता है.

राहुल मोदी के साथ काम करने पर श्रद्धा

पिछले साल फैंस के साथ बातचीत में श्रद्धा ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके बॉयफ्रेंड के साथ होगा. उन्होंने बताया, 'मैं राहुल की फिल्म कर रही हूं. मैं बिना किसी हिचकिचाहट के इस फिल्म के बारे में बात कर सकती हूं.' आने वाली फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'यह स्टार्ट-अप्स की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है.' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, 'यह 'हसल कल्चर' पर आधारित है. मेरे लिए यह एक बिल्कुल अलग तरह का किरदार है, जो काफी चुनौतीपूर्ण है.'

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म 'Eetha' की 60 दिनों की शूटिंग पूरी की है. लक्ष्मण उतेकर की डायरेक्टेड आगामी बायोपिक ड्रामा फिल्म में यह एक्ट्रेस, महाराष्ट्र की मशहूर लोक और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास 'स्त्री 3', 'भेड़िया 2' और 'नागिन' जैसी अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.