नई दिल्ली: बीती शाम राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें बिखर गईं. IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसा आक्रामक खेल दिखाया कि हैदराबाद की टीम पूरे तरह से धराशाही हो गई. RR ने विपक्षी टीम को रौंदते हुए 47 रनों से हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच को एकतरफा बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शाम की जान रहे.
उन्होंने अपनी तूफानी पारी के बदौलत आरआर को इस अहम जीत तक पहुंचाया. हालांकि वैभव मैच के दौरान अपने तीसरे आईपीएल शतक से चूक गए. वह 97 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे गेंद पर आउट हो गए. अपने शतक चूकने का भी वैभव को दुख नहीं है. जब उनसे उनके अधूरे शतक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस जीत की सबसे बड़ी वजह वैभव सूर्यवंशी रहे. क्योंकि उनकी 29 गेंदों में 97 रनों की पारी ने शुरुआत से ही SRH को दबाव में डाल दिया था. हालांकि भले ही सूर्यवंशी इस मैच में अपने शतक से चूक गए थे लेकिन उसके बाद भी उनकी नजर किसी रिकॉर्ड पर नहीं बल्कि IPL ट्रॉफी पर है. मैच के बाद बातचीत में उन्होंने साफ किया उन्हें रिकॉर्ड्स नहीं बल्कि ट्रॉफी चाहिए. सूर्यवंशी ने कहा कि वह अगले मैच में भी इस प्रकार के प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंचना चाहते हैं.
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उनकी बल्लेबाजी के सामने हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच 29 मई को मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी. अब फैंस की नजर राजस्थान की शानदार लय पर टिकी हुई है.