पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ सब-डिविजन में उमानाथ गंगा घाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलट गई है. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक व्यक्ति ने बताया कि इस नाव में करीब 14 से 15 लोग सवार थे. करीब 7 लोगों के डूबने की खबर है. बाकी लोगों को दूसरे नाव की मदद से बचा लिया गया है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग इस हादसे में मारे गए हैं.
बाढ़ के SDPO रामकृष्ण ने बताया, "हमें जानकारी मिली कि तेज हवाओं की वजह से एक छोटी नाव पलट गई. नाव में 14 लोग सवार थे. सात लोगों के सुरक्षित होने की खबर है, जबकि दो शव बरामद कर लिए गए हैं. बाकी पांच लोग लापता हैं. SDRF की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं और जल्द ही तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा."
#WATCH | Patna, Bihar | An eyewitness says, "...5-7 people drowned after a boat capsized..." https://t.co/xutJ6aMjiK pic.twitter.com/ott4eyCcgr
— ANI (@ANI) May 28, 2026
अधिकारियों ने बताया कि लापता यात्रियों की तलाश और बचाव अभियान शुरू करने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमों को तेजी से उस इलाके में भेजा जा रहा है.
#WATCH | Several dead after a boat capsized in the Ganga River near Umanath Ghat in the Barh subdivision of Patna district, Bihar pic.twitter.com/u2ucsGQvsn
— ANI (@ANI) May 28, 2026
बुधवार शाम मुंबई के खार डांडा के पास समुद्र में एक हादसा हुआ. यहां पर मछली पकड़ने वाली एक नाव पलट गई, जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. इस बात की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है. बता दें कि यह नाव बुधवार शाम करीब 6:15 बजे पलट गई.
दोनों पीड़ितों को नगर निगम द्वारा संचालित भाभा अस्पताल ले जाया गया. यहां अशोक किशन राठौड़ को मृत घोषित कर दिया गया जिनकी उम्र 55 साल की थी. वहीं, 32 साल के केतन राठौड़ का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. मामले की जांच भी की गई थी.