menu-icon
India Daily

Sunny Leone: प्यार, सगाई और फिर धोखा..सालों बाद सनी लियोनी ने बयां किया दर्द

Sunny Leone: सनी लियोनी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया.

India Daily Live
Sunny Leone: प्यार, सगाई और फिर धोखा..सालों बाद सनी लियोनी ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हसीन अदाकारा सनी लियोनी को तो आप सब जानते ही होंगे. इन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया. सनी लियोनी सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि कई रियलिटी शोज को जज और होस्ट भी कर चुकी हैं. वैसे तो सनी के पर्सनल लाइफ से हर कोई वाकिफ है कि एक्ट्रेस ने डेनियल वेबर से शादी की है लेकिन क्या आप जानते है कि डेनियल से शादी करने से पहले इनका एक रिश्ता टूट चुका है जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया-

दरअसल, डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला को सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं. शो में एक कंटेस्टेंट अपने टूटे दिल की कहानी बयां कर रही थीं. उसी दौरान सनी लियोनी ने अपनी आपबीती बताई और कहा कि शादी से पहले उनका भी दिल टूटा है. 

सनी लियोनी ने बयां किया दर्द

उन्होंने बताया कि मेरी शादी से पहले मेरी सगाई टूट चुकी है. हमारा सब कुछ हो गया था, ड्रेस मंगा ली थी, पैसे दे दिए थे. हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी लेकिन शादी के 2 महीने बाद उसने मना कर दिया. जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हें मुझसे अब प्यार नहीं तो उसने कहा नहीं अब मुझे तुमसे प्यार नहीं है.

सनी ने आगे कहा कि- इसके बाद भगवान ने मेरी लाइफ में एक ऐंजल भेजा जिसने मेरी जिंदगी संवार दिया. मेरे पति मेरे साथ उस वक्त से है जब मेरे माता-पिता दोनों का निधन हो गया था. डेनियल के आने के बाद मेरी लाइफ चेंज हो गई, तुम्हारे साथ भी कुछ अच्छा होने वाला है तुम अच्छा डिजर्व करती हो.