menu-icon
India Daily

Sonam Kapoor Birthday: वेटर से अभिनेत्री तक का सफर! एक्ट्रेस नहीं डायरेक्टर बनना चाहती थीं सोनम

बॉलीवुड में जब स्टाइल, फैशन और ग्लैमर की बात होती है तो सोनम कपूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. बड़े पर्दे पर भले ही उनका सफर उतना शानदार न रहा हो, लेकिन अपनी अलग पहचान, फैशन सेंस और बेबाक अंदाज की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Sonam Kapoor Birthday: वेटर से अभिनेत्री तक का सफर! एक्ट्रेस नहीं डायरेक्टर बनना चाहती थीं सोनम
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: बॉलीवुड में जब स्टाइल, फैशन और ग्लैमर की बात होती है तो सोनम कपूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. बड़े पर्दे पर भले ही उनका सफर उतना शानदार न रहा हो, लेकिन अपनी अलग पहचान, फैशन सेंस और बेबाक अंदाज की वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. आज यानी कि 9 जून को सोनम कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

साल 1985 में अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर जन्मी सोनम कपूर फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं हैं. हालांकि, स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सोनम अपने खर्चे खुद उठाती थीं. 

स्कूल के दिनों में किया पार्ट-टाइम काम

कम ही लोग जानते हैं कि सोनम कपूर ने अपने स्टूडेंट लाइफ में अपने साइड खर्चों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम काम करती थी. उन्होंने उस दौरान वेटर का काम भी किया. वह अपने शौक और निजी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहती थीं. 

एक्टिंग नहीं, निर्देशन था पहला सपना

आज भले ही सोनम कपूर को एक अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका शुरुआती सपना कैमरे के सामने नहीं बल्कि कैमरे के पीछे काम करने का था. वह फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं और इसी दिशा में आगे बढ़ रही थीं.

संजय लीला भंसाली ने बदली राह

सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की थी. उन्होंने भंसाली की चर्चित फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. इसी दौरान भंसाली ने सोनम की क्षमता को पहचाना और उन्हें एक्टिंग में करियर आजमाने के लिए कहा. काफी समय तक समझाने के बाद आखिरकार सोनम ने अभिनय करने का फैसला लिया.

'सांवरिया' से रखा बॉलीवुड में कदम

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसी फिल्म से रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद सोनम कई फिल्मों में नजर आईं और अपनी अलग पहचान बनाई.

2018 में हुई शादी

बता दें सोनम कपूर ने साल 2018 में उद्योगपति आनंद आहूजा के संग शादी रचाई थी. शादी के बाद भी वह फैशन और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं.