Karan Wahi Birthday: करण वाही का जन्म 9 जून 1986 को पंजाब के मोहाली शहर में हुआ. बचपन से ही वो एक अलग ही दुनिया में पले-बढ़े, क्योंकि उनकी परवरिश दिल्ली में हुई. आज टीवी पर उनका चेहरा हर घर में जाना-पहचाना है, लेकिन उनकी असली कहानी बहुत दिलचस्प है. करण वाही का सपना एक्टिंग नहीं बल्कि कुछ और था, जो एक चोट के चलते पूरा नहीं हो पाया. चलिए जानते हैं करण वाही की लाइफ के बारे में.
बहुत कम लोग जानते हैं कि करण वाही पहले एक्टर नहीं, बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे. बचपन में उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर खूब क्रिकेट खेला. वो अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे और विराट कोहली और शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे. क्रिकेट उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जुनून था.
साल 2003 में खेलते-खेलते करण को गंभीर चोट लग गई और उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा. यह उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त था. टूटे हुए मन को संभालने के लिए वो अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे और साथ ही मार्केटिंग का कोर्स भी किया. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
धीरे-धीरे करण का रुख एक्टिंग की तरफ हो गया. उन्होंने टीवी शो रीमिक्स से अपना डेब्यू किया और बस फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद 'दिल मिल गए', 'धूप किनारे' और कई लोकप्रिय शो में उन्होंने अपनी पहचान बनाई. उनके कुछ लोकप्रिय शो में रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी, हाफ लव हाफ अरेंज, चन्ना मेरेया, दिल मिल गये, कहानी हमारे दिल दोस्ती दीवानेपन की, खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया, रीमिक्स, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, बार कोड, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए और हंड्रेड शामिल है. टीवी के बाद करण ने फिल्म 'दावत-ए-इश्क' से बॉलीवुड में भी कदम रखा. 2018 में 'हेट स्टोरी 4' में भी नजर आए.