menu-icon
India Daily

12 साल का सफर, नेहरू को छोड़ा पीछे… NDA आज करेगा PM मोदी को सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. उन्होंने बतौर पीएम 4,399 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Shilpa Shrivastava
12 साल का सफर, नेहरू को छोड़ा पीछे… NDA आज करेगा PM मोदी को सम्मानित
Courtesy: AI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. उन्होंने बतौर पीएम 4,399 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पीएम मोदी साढ़े 12 साल से देश की सत्ता संभाल रहे हैं. इस दौरान भाजपा देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन गई. पार्टी नए-नए राज्यों में फैली और हर वर्ग के लोगों का समर्थन बढ़ा. 

जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उनका पूरा समय चुनाव के बाद नहीं था. इंदिरा बता दें कि गांधी जी करीब 16 साल प्रधानमंत्री रहीं, लेकिन दो अलग-अलग दौर में. मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं.

चुनावी जीत और NDA की बैठक:

यह उपलब्धि तब आई है जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की. पश्चिम बंगाल में पहली बार आजादी के बाद भाजपा की सरकार बनी. इस मौके पर NDA के 72 नेता बैठक करेंगे. वे एक प्रस्ताव पास करके मोदी जी को सम्मानित करेंगे. प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और अच्छे शासन के लिए बधाई दी जाएगी.

पीएम मोदी का बयान:

मोदी जी ने कहा, “1.4 अरब देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र पहले’ की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और किसान भाइयों-बहनों को सशक्त बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ी. इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क-बिजली) से लेकर डिजिटल क्रांति तक, भारत अब दुनिया में नई पहचान बना रहा है.”

सरकार की बड़ी उपलब्धियां: 

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने गरीबी हटाने, घर बनाने, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, मुद्रा लोन से छोटे व्यापारियों को मदद, स्वच्छ भारत, रिकॉर्ड निर्यात और रक्षा उत्पादन बढ़ाने जैसे काम किए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ाई जैसे बड़े फैसलों का भी जिक्र किया.