Sonu Sood Slams Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के जेन जेड प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोनू ने इसे 'बहुत शर्मनाक' बताया और कहा कि युवाओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे ही कलाकारों को बनाते और आगे बढ़ाते हैं.
मीडिया से बातचीत में सोनू सूद ने पहले कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है. लेकिन जब उन्हें बताया गया कि कंगना ने जेन जेड को 'Generation Gutter' यानी गटर जेनरेशन कहा है, तो सोनू का गुस्सा साफ दिखा. उन्होंने कहा- 'अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह बहुत शर्मनाक है. ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था.'
Ahilyanagar, Maharashtra: On BJP MP Kangana Ranaut's statement on Gen Z, Actor Sonu Sood says, "If she has said that, then I think it is very shameful. One should not speak like that. You should always weigh your words before speaking. It is very important to think carefully… pic.twitter.com/74mqppRAan
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
सोनू सूद ने आगे कहा- 'ये युवा ही हमें बनाते हैं. ये ही हमें इस मुकाम तक पहुंचाते हैं. जब तक ये हमारे साथ खड़े रहेंगे, हम आगे बढ़ते रहेंगे. अगर ये साथ नहीं दिए तो मुश्किल हो जाती है. इसलिए सबको साथ लेकर चलना चाहिए.'
अभिनेता ने जोर देकर कहा कि यह बात सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है. डॉक्टर हो, अभिनेता हो या कोई और पेशा, लोगों का साथ और सपोर्ट ही हमारी असली ताकत है. उन्होंने कहा- 'जनता भगवान का रूप होती है. इसलिए बोलने से पहले सोचना बहुत जरूरी है.'
सोनू ने मशहूर कहावत 'तोल-मोल के बोल' का जिक्र करते हुए कहा कि शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. उनका मानना है कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नीचा दिखाने वाले बयान सही नहीं हैं. यह घटना हाल ही में हुई जब कंगना रनौत ने कुछ युवा प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी की थी, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद छिड़ गया. सोनू सूद का यह बयान अब वायरल हो रहा है.