Ramayana Part 1 Trailer: रणबीर कपूर अभिनीत अपकमिंग फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी. ट्रेलर देखते ही फैंस ने रणबीर के डबल रोल को लेकर चर्चा शुरू कर दी. अब खुलासा हो गया है कि रणबीर इस फिल्म में दो भूमिकाएं निभा रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का रोल भी प्ले कर रहे हैं. ट्रेलर में एक खास सीन में परशुराम राम के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें भगवान विष्णु का दिव्य धनुष शारंग सौंपते दिख रहे हैं. इस सीन को देखकर फैंस ने तुरंत समझ लिया कि परशुराम का किरदार भी रणबीर ही निभा रहे हैं.
The scene where Parshuram gives Lord Rama the Sharanga🏹
— Shree Rama Ki Jai (@shree_ramakijai) July 30, 2026
The VFX is Just Incredible!!❤️🔥#Ramayana #RamayanaTrailer #RanbirKapoor pic.twitter.com/jA1dDrUpfZ
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं. वे अजर-अमर योद्धा और शस्त्र विद्या के महान गुरु माने जाते हैं. सीता स्वयंवर से लौटते समय राम से उनकी भेंट हुई थी और उन्होंने अपना धनुष राम को सौंप दिया था.
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी और यश भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर में सुपर्णखा, कैकेयी, मंथरा, विद्युतजीह्व, मारीच और कैकसी जैसे किरदारों के पहले झलक भी दिखाई गई है. 4 मिनट 9 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज के महज 6 घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए. फैंस रणबीर के राम अवतार से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.
#RanbirKapoor will play Parshu Ram and Shri Ram avatar simultaneously! THEATRES WILL turn into temples! This scene will EAT!!! 🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/XXrhd3Q5Lh
— Annihilator 🏹 (@Gargi16191) July 29, 2026
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रणबीर के डबल रोल को लेकर जोश छा गया. एक यूजर ने लिखा- #RanbirKapoor परशुराम और श्रीराम दोनों अवतार एक साथ! थिएटर मंदिर बन जाएंगे. ये सीन कमाल का है!' कई लोगों ने इसे 'देखने लायक' और 'भावुक करने वाला' बताया. फिल्म दो भागों में आएगी. रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगी.
रणबीर कपूर के राम और परशुराम दोनों रोल को देखकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं. ट्रेलर की भव्य विजुअल्स, भक्ति भाव और एक्शन से भरपूर सीन ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. अब सभी की नजरें फिल्म की पूरी स्टोरी, वीएफएक्स और परफॉर्मेंस पर टिकी हुई हैं.