menu-icon
India Daily

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नया आलीशान घर! मुंबई में खरीदा 18 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

विराट और अनुष्का ने वर्सोवा के पॉश इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये है. अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 2,644 स्क्वायर फीट है. इसके साथ ही 316 स्क्वायर फीट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नया आलीशान घर! मुंबई में खरीदा 18 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट
Courtesy: Pinterest

Anushka Sharma-Virat: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड या क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए घर की वजह से. देश की मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ी ने मायानगरी मुंबई में एक और शानदार आशियाना खरीद लिया है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नया आलीशान घर!

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का ने वर्सोवा के पॉश इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये है. अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 2,644 स्क्वायर फीट है. इसके साथ ही 316 स्क्वायर फीट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.

खरीदा 18 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

यह नया घर विराट-अनुष्का के बढ़ते रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में नया जोड़ है. कपल के पास पहले से ही मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज हैं. दोनों ही काफी समझदारी से अपनी कमाई को प्रॉपर्टी में निवेश करते रहे हैं.

विराट कोहली का रियल एस्टेट में निवेश का सफर काफी चर्चित रहा है. साल 2016 में उन्होंने मुंबई के वर्ली में 34 करोड़ रुपये का एक भव्य सी-फेसिंग अपार्टमेंट बुक किया था, जो 7,171 स्क्वायर फीट का था. लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी थी. अब वर्सोवा वाला यह नया अपार्टमेंट उनके लिए खास माना जा रहा है.

2017 में इटली में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी. दोनों ने निजी समारोह में शादी रचाई थी. इस कपल की जिंदगी में खुशियां अब दोगुनी हो गई हैं क्योंकि उनके दो प्यारे बच्चे हैं – बेटी वामिका और बेटा अकाय. परिवार अब इस नए घर में और ज्यादा खुशियों से भरने वाला है.

मुंबई का वर्सोवा इलाका शांत माहौल, समुद्र के नजदीक होने और लग्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है. सेलिब्रिटीज को यह जगह काफी पसंद आती है. अनुष्का और विराट का नया घर भी इसी वजह से खास होगा.