Bhoot Bangla OTT Release Date: अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म 'भूत बंगला' अब जल्द ही घर बैठे देखने को मिलने वाली है. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी का OTT रिलीज डेट आखिरकार घोषित कर दिया गया है. फिल्म 12 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी. थिएट्रिकल रिलीज के बाद दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाली इस फिल्म की डिजिटल एंट्री का इंतजार अब खत्म होने वाला है.
फिल्म की कहानी अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है. अर्जुन को अचानक एक रहस्यमयी महल विरासत में मिलता है. शादी के उत्सव के बीच इस पुराने बंगले में अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. भूत-प्रेत, सस्पेंस और भरपूर हंसी का अनोखा मिश्रण फिल्म को देखने लायक बनाता है.
No franchise. No cinematic universe. No sequel hype.
— Bollywood Lite (@BollyLit) May 27, 2026
Just an actor and a producer giving their absolute 100% — and the audience rewarded it with love. 💯🔥#BhoothBangla becomes the first clean hit of the year without any franchise value backing it.
Big congratulations to… pic.twitter.com/AwBBCPd2rm
पारंपरिक भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सुपरनैचुरल तत्वों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को हंसाते हुए रोमांचित भी करती है. भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ पेश रावल और राजपाल यादव जैसे मजेदार कलाकार नजर आएंगे. इनके अलावा अन्य सहायक भूमिकाओं में भी मजबूत कलाकार हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 16 साल बाद फिर से साथ काम कर रही है, जो फिल्म प्रेमियों के लिए खास है. दोनों की पिछली फिल्में जैसे हल्का और गरम मसाला आज भी याद की जाती हैं.
प्रियदर्शन ने खुद स्क्रीनप्ले लिखा है, जिसमें रोहन शंकर और अबिलाश नायर भी शामिल रहे. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. यह 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और तीसरी सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई. हालांकि समीक्षाएं मिली-जुली रहीं, लेकिन आम दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया.
फिल्म का हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस, मजेदार डायलॉग्स और विजुअल इफेक्ट्स लोगों को आकर्षित करते रहे. अब नेटफ्लिक्स पर 12 जून से यह फिल्म पूरे देश में उपलब्ध होगी. परिवार के साथ बैठकर देखने लायक यह फिल्म बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको मनोरंजन देगी. हॉरर के शौकीन और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भूत बंगला परफेक्ट चॉइस साबित होने वाली है.