menu-icon
India Daily

आलिया भट्ट संग एक्शन करती दिखाई देंगी Sharvari Wagh, बताया इंडस्ट्री में किसको मानती हैं अपना आदर्श

'बंटी और बबली 2' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म मुंज्या की सक्सेज पार्टी को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अब जल्द ही आलिया भट्ट के साथ काम करने वाली हैं जिसको लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

India Daily Live
आलिया भट्ट संग एक्शन करती दिखाई देंगी Sharvari Wagh, बताया इंडस्ट्री में किसको मानती हैं अपना आदर्श
Courtesy: Social Media

'बंटी और बबली 2' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मुंज्या' को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस की इस फिल्म की हर तरफ चर्चा चल रही है. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल किया है. यह साल शरवरी के लिए काफी अच्छा साल रहा है. दो बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद अब शरवरी आलिया भट्ट के साथ स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' फिल्म में दिखने वाली हैं.

इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है. जब अदाकारा से 'अल्फा' को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अभिनेत्री ने आगे कहा- मैं सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि मुझे आलिया भट्ट से काफी कुछ सीखने को मिलेगा. मुंज्या एक्ट्रेस ने कहा कि आलिया के साथ काम करना उनके लिए एक सपने का सच होना है. 

शरवरी वाघ ने अल्फा में काम करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट की जाहिर

शरवरी वाघ ने बताया कि वह आलिया, दीपिका और कटरीना कैफ को वह अपना आदर्श मानती हैं और इन तीनों के साथ एक बार काम करना चाहती हैं. एक्ट्रेस Alia Bhatt के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' से पहले शरवरी आमिर खान के बेटे जुनैद खान संग उनकी डेब्यू मूवी 'महाराज' में दिखाई दी. महाराज फिल्म में कुछ देर के रोल से ही शरवरी ने सबका दिल जीत लिया. अब अदाकारा शिव रवैल की फिल्म अल्फा में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दोनों एक्शन करते दिखाई देंगे जो कि फैंस के लिए एंटरटेनमेंट के डबल डोज से कम नहीं है.