menu-icon
India Daily

'यशराज फिल्म के सेट पर रखा जाता था लड़कियों के पीरियड्स का हिसाब...', चक दे इंडिया की हिरोइन ने किया बड़ा खुलासा

अभिनेत्री विद्या मालवडे(Vidya Malvade) ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म चक दे इंडिया के सेट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

India Daily Live
'यशराज फिल्म के सेट पर रखा जाता था लड़कियों के पीरियड्स का हिसाब...', चक दे इंडिया की हिरोइन ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: शाहरुख खान( Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म चक दे ​​इंडिया तो आपने देखी होगी. इस फिल्म ने लोगों को काफी इंप्रैस किया था. फिल्म की विद्या शर्मा तो आपको याद ही होंगी. जी हां शाहरुख खान की को-स्टार अभिनेत्री विद्या मालवडे(Vidya Malvade) ने ही कप्तान विद्या शर्मा का रोल अदा किया था. हाल ही में विद्या से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि 16 अभिनेत्रियों के साथ काम करने का आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा. 

एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा “मेरा ऐसा मानना है कि मुझे ये क्रेडिट यशराज को देना होगा क्योंकि इस फिल्म में बहुत सारी कमियां हो सकती थी क्योंकि हम 16 लड़कियां थीं और हमें मैनेज करना इतना आसान भी नहीं था.

vidya
 

चक दे इंडिया (Chak De! India) के सेट पर एक आंटी थी जो ये जानती थी कि हमें पीरियड्स कब आएंगे, क्योंकि हमारे में कई शॉट्स मैदान में भागने वाले थे इसलिए हमें राहत मिल जाती थी क्योंकि हमें पीरियड्स आए हुए होते थे. इस वक्त हम कुछ भी कर सकते थे. मुझे लगता है ये बहुत अच्छी स्ट्रेटजी है जिसके लिए क्रेडिट यशराज को मिलना चाहिए.

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. विद्या ने चक दे इंडिया के अलावा, मिसमैच्ड में देखा गया जो कि नेटफ्लिक्स पर आई थी. इसके अलावा विद्या सलमान खान के जीजा आयूष शर्मा की फिल्म रुसलान में नजर आएंगी. इसके प्रमोशन में एक्ट्रेस जोरो-शोरों से जुटी हुई हैं.

हसीना की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो विद्या का जन्म 2 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था. एक्ट्रेस 51 साल की हो गई हैं लेकिन अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं. उनकी फिटनेस देख आप उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकते हैं.