Kangana Ranaut: इन दिनों कंगना रनौत चुनाव के कारण काफी बिजी चल रही हैं. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस खड़ी हुई है. कंगना को पूरी उम्मीद है कि वह चुनाव में जरूर जीत हासिल करेंगी. कंगना इन दिनों जोरो-शोरों से प्रचार में जुटी हुईं है. इस बीच कंगना ने कई बार कहा कि वो चाहती हैं कि इस चुनाव को वो जीते. अभी हाल ही में कंगना ने अपनी एक और इच्छा जाहिर की है. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने बताया कि वह बेहतरीन MP का अवॉर्ड जीतना चाहती हैं.
बॉलीवुड हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्में हिट कराई हैं. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. Kangana Ranaut के हिंदी सिनेमा में योगदान को देखते हुए इन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया है. इनको नेशनल फिल्म अवॉर्ड से लेकर पद्मभूषण का अवॉर्ड तक मिला है. लेकिन अब राजनीति में कदम रखने के बाद कंगना चाहती हैं कि उन्हें MP ऑफ द ईयर का अवॉर्ड चाहिए.
#WATCH | Himachal Pradesh | BJP candidate from Mandi, Kangana Ranaut says, "...I think that the so many awards that I have got, be it national awards or Padmshri if I'll get the MP of the year award in the time to come, I'll be very happy... In our party, our promises, Modi's… pic.twitter.com/KwZuOZ0Mpd
— ANI (@ANI) May 19, 2024
कंगना रनौत ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा- अब तक मैंने जितने अवॉर्ड जीते हैं फिर चाहे वो नेशनल अवॉर्ड हो या पद्मभूषण का अवॉर्ड, लेकिन अगर मैं अच्छे MP का अवॉर्ड जीतूंगी तो मुझे और खुशी होगी. हमारी पार्टी ने पीएम मोदी की गारंटी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. मुझे नहीं लगता है कि बाकी किसी भी पार्टी में इतने सख्त प्रोटोकॉल हैं जितने हमारे पास हैं.
वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को फिल्म तेजस में देखा गया था. वहीं अब एक्ट्रेस जल्द इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं. इसमें कंगना इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं. पहले ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोर्न कर दी गई है.