menu-icon
India Daily

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दी गुड न्यूज, शादी के दो साल बाद कपल के घर गूंजेगी किलकारी

रणदीप हुड्डा 29 नवंबर 2023 को इम्फाल में लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. कपल आज अपनी दूसरी सालगिरह मना रहा हैं. इस खास मौके पर इस जोड़े ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की.

antima
Edited By: Antima Pal
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दी गुड न्यूज, शादी के दो साल बाद कपल के घर गूंजेगी किलकारी
Courtesy: X

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम इन दिनों खुशी से झूम रहे हैं. आज यानी 29 नवंबर 2025 को दोनों अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को सबसे प्यारी खुशखबरी दी है – घर में नन्हा मेहमान आने वाला है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिख रही है.

नेहा धूपिया, सोनाली बेंद्रे, रिचा चड्ढा, अर्जुन रामपाल समेत कई स्टार्स ने दिल और बधाई वाले इमोजी भेजे. आपको याद होगा कि रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में बहुत ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल तरीके से शादी की थी. लिन ने मणिपुरी दुल्हन की तरह लाल-गोल्डन ड्रेस पहना था तो रणदीप सफेद कुर्ते और मणिपुरी पगड़ी में राजकुमार लग रहे थे. शादी की तस्वीरें आज भी फैंस के फोन में सेव हैं. 

 पोस्ट के साथ लिखा है- 'दो साल का प्यार, ढेर सारी एडवेंचर और अब… एक नन्हा जंगली आने वाला है. ये पोस्ट जैसे ही आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. शादी के बाद दोनों अक्सर घूमने-फिरने और प्रकृति के बीच समय बिताते दिखते हैं. घुड़सवारी, जंगल सफारी और ट्रैवलिंग इनका सबसे पसंदीदा शौक है. शायद इसी लिए उन्होंने अपने आने वाले बच्चे को 'नन्हा जंगली' कहा है.

फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं – 'ये बच्चा पैदा होते ही घोड़े पर चढ़ेगा', 'मिनी रणदीप जंगल का राजा बनेगा'. रणदीप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं तो लिन मणिपुर की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रही हैं. अब दोनों की जिंदगी में एक नया और सबसे सुंदर चैप्टर शुरू होने वाला है. तो बस अब इंतजार है उस पल का जब रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने पहले बच्चे को गोद में लेंगे.