menu-icon
India Daily

रामायण पार्ट 1 का बड़ा रिकॉर्ड, विदेश में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी!

फिल्म की सबसे बड़ी खास बात यह है कि सोनी पिक्चर्स इसे विदेश में डिस्ट्रीब्यूट करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' पार्ट 1 को भारत के बाहर 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है. अगर यह सच हुआ तो यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय रिलीज होगा.

antima
Edited By: Antima Pal
रामायण पार्ट 1 का बड़ा रिकॉर्ड, विदेश में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी!
Courtesy: X

Ramayana Part 1: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक 'रामायण' पार्ट 1 जल्द ही पर्दे पर आने वाली है. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

विदेश में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी

फिल्म की सबसे बड़ी खास बात यह है कि सोनी पिक्चर्स इसे विदेश में डिस्ट्रीब्यूट करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' पार्ट 1 को भारत के बाहर 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है. अगर यह सच हुआ तो यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय रिलीज होगा.

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के ट्रेलर के बाद अंग्रेजी ट्रेलर भी आ चुका है. दर्शकों ने अंग्रेजी ट्रेलर को काफी पसंद किया है. कई लोगों का कहना है कि इसमें एआई की मदद से लिप सिंक को बेहतर बनाया गया है, इसलिए डायलॉग अच्छी तरह मैच करते दिख रहे हैं.

'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है. पार्ट 1 इस साल दिवाली के आसपास आएगा, जबकि पार्ट 2 अगले साल रिलीज होगा. दोनों भागों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इतने बड़े बजट के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत होगी. ट्रेलर को मिले रिएक्शन मिले-जुले हैं, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म को अच्छा ओपनिंग मिलेगा. अंतिम सफलता वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी. फैंस पूरे जोश में इस महाकाव्य फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.  

'रामायण' भारतीय संस्कृति और कहानी को बड़े स्क्रीन पर नए अंदाज में पेश करेगी. विदेश में इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने से यह फिल्म दुनिया भर में चर्चा का विषय बन सकती है. रणबीर कपूर के राम और अन्य कलाकारों के किरदार को लेकर भी काफी उत्सुकता है.