The Traitors Season 2 Trailer: प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाले पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का आधिकारिक ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. फैंस लंबे समय से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर देखकर उनका एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. इस बार शो पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और रोमांचक नजर आ रहा है.
शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे. ट्रेलर की शुरुआत में ही कई जाने-माने चेहरे नजर आते हैं. इनमें मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी और क्रिस्टल डिसूजा जैसी हस्तियां शामिल हैं. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, माहौल और तनावपूर्ण होता जाता है. कैप्शन में लिखा गया है- 'खेल शुरू हो चुका है. भरोसा करो...अगर हिम्मत है तो.' ये लाइन साफ बताती है कि इस सीजन में भरोसे और धोखे का खेल पहले से कहीं ज्यादा तेज होगा.
इस सीजन में कई सितारे एक साथ नजर आएंगे. मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य कंटेस्टेंट्स इस खेल में हिस्सा लेंगे. हर कोई एक-दूसरे पर नजर रखेगा और धोखा देने या बचने की कोशिश करेगा।.
'द ट्रेटर्स' का फॉर्मेट पहले से ही काफी दिलचस्प रहा है. इसमें कुछ खिलाड़ी ट्रेटर्स यानी गद्दार बनते हैं और बाकी फेथफुल यानी वफादार रहते हैं. गद्दारों का काम दूसरों को बेवकूफ बनाना और बाहर निकालना होता है, जबकि वफादार लोगों को सही गद्दार ढूंढने होते हैं. इस सीजन में यह खेल और जटिल और खतरनाक बनाने का वादा किया गया है.
शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो जाएगा. ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार कौन गद्दार बनेगा और कौन सबसे पहले बाहर होगा. कई लोग मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारुकी जैसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स को लेकर काफी उत्साहित हैं.