menu-icon
India Daily

51 साल की उम्र में अमीषा पटेल रचाने जा रहीं शादी? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने बता दिया सच

अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में एक फैन इंटरैक्शन के दौरान जब उनसे शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही साफ और मजेदार जवाब दिया. 51 साल की अमीषा ने कहा कि वे सिंगल रहकर बहुत खुश हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
51 साल की उम्र में अमीषा पटेल रचाने जा रहीं शादी? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने बता दिया सच
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में एक फैन इंटरैक्शन के दौरान जब उनसे शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही साफ और मजेदार जवाब दिया. 51 साल की अमीषा ने कहा कि वे सिंगल रहकर बहुत खुश हैं.

51 साल की उम्र में अमीषा पटेल रचाने जा रहीं शादी?

फैन ने उनसे सीधा सवाल पूछा- 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर अमीषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'नेवर, सुपर हैप्पी बीइंग सिंगल. मेरे पास 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त हैं जो मुझसे प्यार करते हैं. एक आदमी को लाकर यह सब बदलने का खर्चा मैं नहीं उठा सकती.' उनका यह जवाब काफी वायरल हो गया.

फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने बता दिया सच

अमीषा की इस बात को फैंस ने बहुत पसंद किया. कई लोगों ने उनकी बातों में आत्मविश्वास और ईमानदारी देखी. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि अमीषा ने सिंगल लाइफ को लेकर बहुत सही रवैया अपनाया है. वे बिना किसी दबाव के अपनी जिंदगी जी रही हैं और यह बात कई लोगों को पसंद आ रही है.

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में कदम साल 2000 में रखा था. उनकी पहली फिल्म 'कहो ना... प्यार है' थी, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अमिशा को रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया.

कुछ समय तक वे सुर्खियों से दूर रहीं, लेकिन हाल ही में 'गदर 2' के साथ वापसी की. सनी देओल के साथ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और अमीषा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया.

अमीषा पटेल हमेशा से अपनी बात खुलकर कहने के लिए जानी जाती रही हैं. शादी जैसे निजी मामले पर भी उन्होंने बिना किसी हिचक के अपनी राय रखी. उनका मानना है कि परिवार और दोस्तों का प्यार उनके लिए काफी है. एक रिश्ते में आने से उनकी मौजूदा खुशियां प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए वे सिंगल रहना पसंद करती हैं. फैंस उनकी इस सोच की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि आजकल की जिंदगी में खुद को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है. अमीषा का जवाब युवाओं और महिलाओं के बीच खासतौर पर पसंद किया जा रहा है.