नई दिल्ली: अगर आपको नई फिल्में देखने का शौक है तो हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली कुछ मूवीज के बारे में बता रहे हैं. अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते कई फिल्में रिलीज हुईं. वहीं, अब इस दूसरे हफ्ते में भी फिल्मों का धमाका रहने वाला है. कई मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इनमें बॉलिवुड से लेकर हॉरर और मराठा फिल्मों तक कई ऑप्शन्स शामिल हैं.
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर काफी समय से चर्चा में है. यह इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. यह एक खास मिशन के लिए भारत आते हैं. यहीं पर कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है, जिसमें वो अपनी याददाश्त खो देता है. फिल्म में स्पाई थ्रिलर के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा.
अगर आप हॉरर मूवीज देखना पसंद करते हैं, तो बोक्षी आपको पसंद आ सकती है. इस मूवी का निर्देशन भार्गव सैकिया ने किया है. यह पौराणिक कथाओं और रहस्यों पर आधारित है. यह कहानी अनाहिता नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल ट्रिप के दौरान एक पुराने और रहस्यमयी सच से सामना करती है.
मराठी सिनेमा लवर्स के लिए भी एक धमाका होने वाला है. इस हफ्ते धप्पा रिलीज होने वाली है. यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रविराज वाव्होळे ने किया है. फिल्म की कहानी रिश्तों और भावनाओं के आसपास घूमती है.
हॉरर फिल्मों के फैंस के लिए एक और अमेजिंग मूवी आने वाली है. अदर मॉमी एक हॉरर मूवी है, जिसमें ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन डबल रोल में नजर आएंगी. इसका निर्देशन रॉब सैवेज ने किया है. बता दें कि इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसके घर में एक डरावनी अलौकिक ताकत प्रवेश करती है, जो बिल्कुल मां जैसी दिखाई देती है.
कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अफरातफरी आ रही है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें मनोरंजन के साथ हल्की-फुल्की कहानी देखने को मिलेगी.
मराठी सिनेमा की एक और फिल्म पाच फूटाचा बच्चन 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका नाम एक चर्चित मराठी एकल नाटक से जुड़ा है, जिसका हिंदी अर्थ पांच फुट का बच्चन है.