menu-icon
India Daily

मलयालम एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने तीसरी बार किया तलाक का ऐलान, बोलीं – 'अगस्त 2025 से सिंगल हूं'

मीरा वासुदेवन साल 2001 में मलयालम फिल्म 'वल्साल्यम' से डेब्यू करने के बाद तमिल फिल्म 'उनै निनाथि और 'जैसे देश' से पॉपुलर हुई थीं. इसके बाद 'थानमात्रा', 'काई एथुम दोरथुरो', 'ओरू नाल वरुम' जैसी फिल्मों में काम किया. 

antima
Edited By: Antima Pal
मलयालम एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने तीसरी बार किया तलाक का ऐलान, बोलीं – 'अगस्त 2025 से सिंगल हूं'
Courtesy: x

मलयालम और तमिल फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन फिर सुर्खियों में हैं. रविवार 16 नवंबर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की और कमेंट सेक्शन बंद कर दिया. कैप्शन में उन्होंने साफ-साफ लिखा- 'मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन आधिकारिक तौर पर घोषणा करती हूं कि मैं अगस्त 2025 से सिंगल हूं. अभी अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और शांतिपूर्ण दौर में हूं.' 

बता दें कि यह मीरा का तीसरा तलाक है. सिर्फ 19 महीने पहले ही, अप्रैल 2024 में उन्होंने सिनेमेटोग्राफर विपिन पुथियंकम से शादी की थी. दोनों की शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी और फैंस को लगा था कि इस बार मीरा की जिंदगी सेटल हो गई. लेकिन महज डेढ़ साल में ही रिश्ता टूट गया. मीरा ने अभी तक अलग होने की वजह नहीं बताई है. इससे पहले मीरा की दो शादियां हो चुकी हैं.

साल 2005 में उन्होंने मशहूर सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार के बेटे विशाल अग्रवाल से शादी की थी. पांच साल बाद 2010 में दोनों अलग हो गए. फिर 2012 में मीरा ने साउथ एक्टर जॉन कोक्केन से दूसरी शादी की. इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, लेकिन 2016 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया.

बॉलीवुड में भी उन्होंने 'रूल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला' में काम किया था. पिछले कुछ सालों से वह कम ही फिल्मों में नजर आ रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं. तलाक का ऐलान करते वक्त मीरा ने कमेंट्स डिसेबल कर दिए, शायद ट्रोलिंग से बचने के लिए. लेकिन उनके पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.