menu-icon
India Daily

'रामायण' से कट गया सुमंत्र का रोल, एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने बयां किया दर्द

एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने खुलासा किया है कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से सुमंत्र के रूप में उनके शूट किए गए दृश्य हटा दिए गए हैं.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'रामायण' से कट गया सुमंत्र का रोल, एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने बयां किया दर्द
Courtesy: satyen.chaturvedi Instagram Account

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर एक नई खबर सामने आई है. फिल्म में सुमंत्र का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने खुलासा किया है कि उनके शूट किए गए सभी दृश्य फाइनल फिल्म से हटा दिए गए हैं.

एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने फिल्म से अपने सीन हटाए जाने पर नाराजगी जताने के बजाय इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया है.

सत्येन चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द

सत्येन चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट में बताया कि एक एक्टर द्वारा शूट किए गए सभी दृश्य जरूरी नहीं कि अंतिम फिल्म का हिस्सा बनें. उन्होंने लिखा कि नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी 'रामायण' में सुमंत्र के रूप में उनके हिस्से को फिल्म से हटा दिया गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताया गया समय और उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी. भले ही दर्शक उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे, लेकिन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा.

कास्टिंग डायरेक्टर को कहा शुक्रिया

सत्येन चतुर्वेदी ने इस फिल्म में सुमंत्र की भूमिका के लिए उन्हें चुनने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस शानदार प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला, यह उनके लिए खुशी की बात है.

एक्टर के मुताबिक, फिल्म में उनके दृश्य शामिल नहीं किए गए हैं, लेकिन इस सफर से मिली सीख और अनुभव हमेशा उनके पास रहेंगे. उनकी इस पोस्ट के बाद फिल्म से जुड़े कलाकारों और दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है.

क्यों हटाए गए सत्येन के सीन?

फिलहाल फिल्म से सत्येन चतुर्वेदी के दृश्यों को हटाने की वजह सामने नहीं आई है. मेकर्स की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कहानी में बदलाव, फिल्म की अवधि या एडिटिंग से जुड़े किसी फैसले के कारण उनके हिस्से को हटाया गया है.

रणबीर कपूर और यश निभा रहे अहम भूमिकाएं

'रामायण' भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. नितेश तिवारी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं.

फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन इसने भारत में 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन इसकी कमाई में 25.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाए. इसके बावजूद दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.