नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मलयालम एक्टर सलीम कुमार का शनिवार, 7 जून को रात 10:43 बजे निधन हो गया. बता दें की कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 56 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली. वे निमोनिया का इलाज करवा रहे थे. दिन में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था और बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनके अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है. मलयालम सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाने वाले सलीम कुमार ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, अलग-अलग तरह के रोल करने की काबिलियत और कॉमेडी से इमोशनल रोल में आसानी से ढल जाने की खूबी से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों, जिनमें एक्टर दिलीप, MLA और एक्टर रमेश पिशारोडी और नादिरशाह शामिल हैं, ने उस हॉस्पिटल का दौरा किया जहां सलीम भर्ती थे.
ചിരിക്കുകയും ചിരിപ്പിക്കുകയും ചിന്തിക്കുകയും ചിന്തിപ്പിക്കുകയും
— Mammootty (@mammukka) June 6, 2026
ഇടയ്ക്ക് കരയുകയും കരയിപ്പിക്കുകയും ചെയ്ത സലീം
നി ഇപ്പോൾ കരയിപ്പിക്കുക മാത്രമാണ്...........
തീരാത്ത സങ്കടം ആയി സഹോദരാ നിന്റെ വിയോഗം... pic.twitter.com/954P7IBhcw
मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने सोशल मीडिया पर सलीम कुमार को भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने करीबी दोस्त और साथी को याद करते हुए कहा कि उनके जाने का गम 'कभी कम नहीं होगा.' उन्होंने X पर लिखा, 'सलीम, तुम हंसे और दूसरों को भी हंसाया; तुमने सोचा और दूसरों को भी सोचने पर मजबूर किया. कभी-कभी तुम रोए और दूसरों को भी रुलाया. लेकिन अब, तुम बस हमें रुला रहे हो...'
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने भी लिखा, 'मेरे लिए वे सिर्फ हंसी के शहंशाह नहीं थे — #SalimKumar एक गहरे जुड़ाव वाले इंसान थे, जो अपनी राजनीतिक सोच को लेकर बेबाक थे और गर्व से कहते थे कि वे कांग्रेस के साथ हैं. एक ऐसे जीनियस जो एक ही चेहरे से हमें हंसा और रुला सकते थे. मलयालम सिनेमा ने एक लेजेंड खो दिया, और मैंने एक भाई खो दिया.'
He wasn’t just the prince of laughter to me — #SalimKumar was a deeply connected soul, fearless in his political beliefs and proud to say he stood with Congress. A versatile genius who could make us laugh and cry with the same face. Malayalam cinema lost a legend, and I lost a… pic.twitter.com/H0tx6RulC6
— V D Satheesan (@vdsatheesan) June 6, 2026
उन्हें 'अचनुरंगथा वीडु' (Achanurangatha Veedu) में अपनी एक्टिंग के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का 'सेकंड बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला और बाद में 'अदामिन्ते मकान अबू' (Adaminte Makan Abu) में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला.