menu-icon
India Daily

शेखर सुमन का 'अहंकारी राजा' और 'जादुई आईना वाला' वीडियो वायरल, जनता बोली- 'अब पड़ेगा ED का छापा'

शेखर सुमन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने नए डिजिटल शो 'शेखर टुनाइट' के जरिए उन्होंने एक छोटा सा तीन मिनट का वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. 

antima
Edited By: Antima Pal
शेखर सुमन का 'अहंकारी राजा' और 'जादुई आईना वाला' वीडियो वायरल, जनता बोली- 'अब पड़ेगा ED का छापा'
Courtesy: pinterest

Shekhar Suman Cryptic Video: वेटरन एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने नए डिजिटल शो 'शेखर टुनाइट' के जरिए उन्होंने एक छोटा सा तीन मिनट का वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. 

शेखर सुमन का वीडियो वायरल

वीडियो में उन्होंने एक राजा की कहानी सुनाई है, जो पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए सियासी इशारा लग रहा है. वीडियो में शेखर सुमन बताते हैं कि एक राजा के दरबार में चारों तरफ तारीफों के पुल बंधे हुए थे. लोग उनकी बहादुरी, दूरदर्शिता और महान व्यक्तित्व की लगातार प्रशंसा करते थे. धीरे-धीरे राजा खुद को सबसे ऊपर और आलोचना से परे मानने लगे. एक दिन दरबार में एक जादुई आईना लाया गया. राजा ने उसमें देखा तो हैरान रह गए. 

आईना उनके चेहरे की बजाय उनकी कमजोरियों, गलतियों और छिपे हुए दोष दिखा रहा था. सच्चाई सामने आने के डर से राजा ने गुस्से में आईना तोड़ दिया. कहानी इतनी सीधी और प्रभावशाली थी कि लोग तुरंत इसे मौजूदा सत्ता से जोड़ने लगे. 

'कौन सा राजा? कौन सी कहानी?'

वीडियो पोस्ट होते ही एक्स पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा- 'शेखर सुमन OG सैटायरिस्ट वापसी कर रहे हैं. रिजीम को आईना दिखा दिया!' कुछ ने इसे 'आइकॉनिक' बताया तो कुछ ने कहा- 'कौन सा राजा? कौन सी कहानी?' कांग्रेस ने भी इस वीडियो को खूब शेयर किया. 

'मोदी जी शेखर सुमन को दिल से माफ नहीं कर पाएंगे' 

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रिनाते ने लिखा- 'एक राजा था. उसने आईना तोड़ दिया. लेकिन क्यों तोड़ा? यह किस राजा की कहानी है?' वहीं कांग्रेस नेता विनय कुमार डोकानिया ने सीधे कहा- 'मोदी जी शेखर सुमन को दिल से माफ नहीं कर पाएंगे.' 

शेखर सुमन 90 के दशक में अपने पॉपुलर शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' के जरिए सैटायर के लिए मशहूर थे. अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'शेखर टुनाइट' के साथ वह पुराने अंदाज में वापसी कर रहे हैं. नाम लिए बिना भी उनकी यह कहानी लोगों के बीच खूब चर्चा पैदा कर रही है.