menu-icon
India Daily

'वे क्लीवेज पर कैमरा लगाएंगे...', क्या जाह्नवी कपूर ने खुद भी किया था 'पेड्डी' में विवादित सीन्स का विरोध? चैट्स हुई लीक!

जाह्नवी कपूर ने आगे कथित तौर पर कहा- 'वे क्लोज-अप कहेंगे और कैमरा आपके क्लेवेज पर रख देंगे. कुछ भी ट्रस्ट नहीं कर सकते. मैंने डैड को भी बता दिया है कि अब मैं ली सर की फिल्म करूंगी. साउथ में और नहीं करूंगी. मुझे वहां महिलाओं को देखने का तरीका समझ नहीं आता.

antima
Edited By: Antima Pal
'वे क्लीवेज पर कैमरा लगाएंगे...', क्या जाह्नवी कपूर ने खुद भी किया था 'पेड्डी' में विवादित सीन्स का विरोध? चैट्स हुई लीक!
Courtesy: x

Janhvi Kapoor Viral Chats: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पेद्दी' को लेकर उनके कथित प्राइवेट चैट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए हैं. इन मैसेजेस में जाह्नवी ने अपनी ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर चिंता जताई है. हालांकि ये चैट्स अभी तक आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुई हैं.

'पेड्डी' में विवादित सीन्स से जाह्नवी भी थीं परेशान?

वायरल स्क्रीनशॉट्स जाह्नवी के फैन पेज @janhvi_kapoor_slays द्वारा शेयर किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये इंस्टाग्राम चैट्स अक्टूबर 2025 की बताई जा रही हैं. मैसेजेस में जाह्नवी ने कथित तौर पर लिखा कि फिल्म के मेकर्स उनके क्लेवेज पर कैमरा फोकस करने वाले थे. उन्होंने दावा किया कि राम चरण ने उनके पक्ष में खड़े होकर डायरेक्टर से ऐसे एंगल्स न शूट करने को कहा. 

जाह्नवी ने राम चरण को 'इंडस्ट्री का सबसे अच्छा और स्वीट आदमी' बताया. एक मैसेज में उन्होंने लिखा- 'देखो श्रीलीला और बाकी एक्ट्रेसेस की. उनकी मां शूटिंग पर मौजूद रहती हैं, ये बहुत फर्क लाता है. मेरी मैगी मासी पावम हैं. अगर पापा आ जाते तो वो पैक-अप कर देते.'

'कैमरा आपके क्लीवेज पर रख देंगे'

जाह्नवी ने आगे कथित तौर पर कहा- 'वे क्लोज-अप कहेंगे और कैमरा आपके क्लीवेज पर रख देंगे. कुछ भी ट्रस्ट नहीं कर सकते. मैंने डैड को भी बता दिया है कि अब मैं ली सर की फिल्म करूंगी. साउथ में और नहीं करूंगी. मुझे वहां महिलाओं को देखने का तरीका समझ नहीं आता. ये Suffocating और गुस्सा दिलाने वाला है.'

ये चैट्स मुख्यधारा के सिनेमा में महिलाओं की छवि और सम्मान को लेकर फिर से बहस छेड़ गई हैं. जाह्नवी कपूर दक्षिण भारतीय फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ नजर आई थीं. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही कुछ सीन्स को लेकर चर्चा हो रही थी. अभी तक जाह्नवी या फिल्म यूनिट की तरफ से इन चैट्स पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसलिए ये पूरी तरह से वायरल दावों पर आधारित हैं. 

फैंस में दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग जाह्नवी का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि महिलाओं को अपनी आवाज उठानी चाहिए, जबकि कुछ इसे प्रमोशन की ट्रिक भी बता रहे हैं. जाह्नवी कपूर पिछले कुछ सालों से हिंदी और दक्षिण दोनों ही इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं.