Lock Upp Season 2: लॉक अप सीजन 2 के सोमवार वाले एपिसोड ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया. हर्षद चोपड़ा की एक बड़ी कुर्बानी की सभी ने तारीफ की, लेकिन शिवांगी जोशी पर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. कुछ फैंस उन्हें स्वार्थी तक कह रहे हैं. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
हाउस में एक टास्क दिया गया. सभी कंटेस्टेंट्स को 60 मिनट में तय करना था कि सीजन का पहला फाइनलिस्ट कौन बनेगा. एक-एक करके लोग टास्क एरिया छोड़ते गए. इस दौरान श्रेया कालरा ने एक खास बॉक्स चुना जिसमें 'एडवांटेज' लिखा था. इससे वह फाइनलिस्ट की रेस से बाहर हो गईं, लेकिन बाद के लिए एक मिस्ट्री पावर मिल गई.
Harshad didn't even think twice before sacrificing his chance to become a finalist for Shivangi and eliminating himself while Shivangi was busy guilt-tripping him 🙂 !!#LockUpp2 #HarshadChopda pic.twitter.com/rZI0PQjgzO
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) August 3, 2026
आखिर में सिर्फ शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बचे. हरशद ने याद दिलाया कि पहले वाले एक टास्क में उन्होंने शिवांगी को जानबूझकर जीतने दिया था. शिवांगी को ये बात अच्छी नहीं लगी. उन्होंने पूछा कि ये बात पहले क्यों नहीं बताई और आरोप लगाया कि हर्षद सबके सामने उनके खिलाफ कहानी बना रहे हैं. बहस तेज हो गई. आखिर में शिवांगी ने टास्क एरिया छोड़ दिया और हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बन गए.
बाद में होस्ट रितेश देशमुख आए और श्रेया का एडवांटेज बताया. श्रेया को किसी एक कंटेस्टेंट को तुरंत निकालने का अधिकार मिला. उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम लिया. घरवाले हैरान रह गए. हर्षद चोपड़ा बहुत भावुक हो गए और बार-बार श्रेया से रिक्वेस्ट करने लगे कि शिवांगी को न निकालें. लेकिन श्रेया अपनी बात पर अड़ी रहीं.
तब रितेश ने हर्षद चोपड़ा को एक विकल्प दिया. अगर वह अपना फाइनलिस्ट का पद छोड़ दें तो शिवांगी बच जाएंगी और फाइनलिस्ट बन जाएंगी, लेकिन हर्षद खुद शो से बाहर हो जाएंगे. हर्षद ने बिना सोचे-समझे हां कह दी. शिवांगी शो में बनी रहीं और पहली फाइनलिस्ट बन गईं. इस फैसले से हर्षद की जर्नी खत्म हो गई.
Dear God, please give me enemies like Shreya Kalra and Shilpa Shinde, but never a friend like Shivangi Joshi. It's far better to have enemies like Shreya and Shilpa than even one friend like Shivangi. Please, never let me have a friend like that in my life.#harshadchopda
— LovexHarshad (@HarshadDilhai) August 4, 2026
सोशल मीडिया पर हर्षद की तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि वे बहुत अच्छे इंसान हैं. लेकिन शिवांगी पर सवाल उठ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने हर्षद से अपनी जगह बचाने की रिक्वेस्ट नहीं की और खुद बाहर जाने की पेशकश भी नहीं की. बस चुपचाप कुर्बानी स्वीकार कर ली. कुछ ने उन्हें नार्सिसिस्ट और स्वार्थी कहा. एक यूजर ने लिखा कि हर्षद जैसी अच्छी शख्सियत को ऐसी लोगों से दूर रहना चाहिए, ये तो एकदम सांप निकलीं.'